माता दुर्गा को भूलकर भी अर्पित न करें ये 5 सामान, हो सकता है भारी नुकसान!

देवी दुर्गा को कुछ चीजों को अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि माता की पूजा में कुछ चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। ऐसा न करने से जीवन में दुख और दुर्भाग्य का सामना व्यक्ति को करना पड़ सकता है।

Navratri 2025,
विज्ञापन

नवरात्रि के दौरान भक्त माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार चीजों का भोग उनको लगाते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग प्रकार की चीजों को वे देवी माता को अर्पित करते हैं। वहीं, शास्त्रों के अनुसार देवी माता को कुछ चीजें अर्पित करना वर्जित माना गया है।

कई ऐसी भी चीजें हैं जो अन्य देवताओं की पूजा में आवश्यक मानी जाती हैं, लेकिन देवी दुर्गा के पूजन में उनका उपयोग किया जाना वर्जित होता है। मान्यता है कि इन चीजों का देवी माता के पूजन में उपयोग करने से जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, देवी को अर्पित नहीं करनी चाहिए।

Advertisment

तुलसी के पत्ते

विष्णु धर्मसूत्र और देवीभागवत पुराण के अनुसार तुलसी का उपयोग भगवान श्रीहरिविष्णु की पूजा में होता है, लेकिन देवी की पूजा में इसका उपयोग करने से बचना चाहिए।

दूर्वा घास

गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा घास सबसे आवश्यक मानी जाती है। वहीं, देवी दुर्गा की पूजा में इसका उपयोग वर्जित माना जाता है।

मदार, धतूरे के फूल

शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को मदार और धतूरे के फूल बेहद प्रिय हैं। उनकी पूजा में इन्हें शामिल करने से शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं, देवी दुर्गा की पूजा इनका प्रयोग निषेध माना जाता है। माना जाता है कि देवी को सुगंधित फूल गुलाब, कमल और चंपा चढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन

बासी चीजें

माता की पूजा में बासे फूल या फल कभी भी यूज नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

तामसिक चीजें

सात्विक पूजन में प्याज, लहसुन जैसी तामसिक चीजों को वर्जित माना जाता है। इस कारण माता के पूजन में तामसिक चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ