Hindu Dharma: 28 दिसंबर, 2024 को इस साल का अंतिम शनिवार है। यह दिन भगवान हनुमान और कर्मफल के स्वामी शनिदेव को समर्पित है। इस खास दिन को इन देवों की पूजा का विधान है। यदि आपने पूरे साल इनकी पूजा अर्चना नहीं की है, तो आप इस तारीख को शाम में इन दोनों की पूजा कर अपने सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि कर सकते हैं। हनुमान जी हिंदू धर्म में एक सबसे प्रमुख देवता हैं, जो इस कलियुग में बेहद प्रभावशाली हैं। उन्हें बल, बुद्धि और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान राम के परम भक्त थे और रामचरितमानस में उनकी अनेक गाथाएं मिलती हैं। वहीं भगवान शनिदेव को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। वे कर्मफल के स्वामी भी हैं और हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। शनिदेव की पूजा करने से जीवन में स्थिरता और समृद्धि आती है।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!
भगवान हनुमान की पूजा
28 दिसंबर 2024, इस साल का अंतिम शनिवार भगवान हनुमान को समर्पित एक महत्वपूर्ण दिन है। हिंदू धर्म में शनिवार को हनुमान जी पूजा का विशेष महत्व है, खासकर जब यह साल का अंतिम शनिवार हो। यह दिन उन भक्तों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिन्होंने पूरे वर्ष इन देवताओं की पूजा नहीं की है।
- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और उनके समक्ष गुड़ और चने का प्रसाद अर्पित करें।
- सुंदरकांड, हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।
- लाल फूल उनके चरणों में रखकर दीपक जलाएं और उन्हें प्रणाम करें।
इस रोज शाम में विशेष पूजा करने से सौभाग्य, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है। हनुमान जी की पूजा करने से भय, संकट और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। यह साल गुजार देने के लिए हनुमान जी को हृदय से धन्यवाद दें और जानी-अनजानी सभी प्रकार की गलतियों के लिए माफी मांग लें।
शनिदेव की पूजा
शाम के समय शनिदेव की पूजा करना अधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय सूर्य अस्त हो जाते हैं और शनि का असर बढ़ जाता है। इस साल के अंतिम शनिवार को इस विशेष पूजा के माध्यम से आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
- शाम के समय शनिदेव के मंदिर जाएं। सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव के चरणों में तेल अर्पित करें।
- काले तिल, लोहे की कील या काले कपड़े का दान करें।
- शनि मंत्र (ॐ शं शनैश्चराय नमः) का जाप करें।
दोनों देवताओं की संयुक्त पूजा से शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और हनुमानजी की कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन दोनों की पूजा कर अपने सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
4 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
21 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
23 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines