Premanand Maharaj Quotes: किन लोगों के पैर छूने से नष्ट हो जाते हैं आपके पुण्य? प्रेमानंद महाराज से जानें

Premanand Maharaj Quotes: अगर कोई आपके पैर छूता है तो क्या इससे पुण्य कर्म नष्ट हो जाते हैं प्रेमानंद महाराज ने इस सवाल का जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि इससे कैसे बच सकते हैं.

Premanand Maharaj Quotes

Photo Credit- News24GFX

Premanand Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज प्रवचन के दौरान भक्तों के सवालों का जवाब देते हैं. एक महिला शिक्षिका के पूछने पर उन्होंने बताया कि, किन लोगों के पैर छूने पर पुण्य कर्म नष्ट हो जाते हैं. बच्चोंं को हमेशा सिखाया जाता है कि, गुरु भगवान के समान होते हैं उनका आदर करना चाहिए. छात्र शिक्षकों के पैर छूते है लेकिन क्या इससे पुण्य खत्म हो जाते हैं. इस प्रश्न का जवाब प्रेमानंद महाराज ने दिया है कि, क्या छात्रों की शिक्षक के प्रति श्रद्धा, विनम्रता और पैर छूने से पुण्य नष्ट होते हैं?

विज्ञापन

क्या छात्रों के पैर छूने से नष्ट होते हैं पुण्य?

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, कई बार किसी के पैर छूने से पुण्यों पर असर पड़ता है. किसी के द्वारा पैर छूने पर मन में पुण्य कर्म पर असर पड़ सकता है. प्रेमानंद महाराज से इस बारे में एक महिला शिक्षिका ने सवाल किया. अक्सर उनके छात्र पैर छूते हैं और मना करने पर नहीं मानते हैं. ऐसे में क्या करें कि, किसी के पैर छूने का उल्टा असर नहीं पड़े. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज का जवाब

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि, अगर छात्र मना करने पर भी आपके पैर छूते हैं तो इसका आसान और आध्यात्मिक उपाय है. जब बच्चे आपके पैर छूते हैं तो मन में भगवान को याद करते हुए उन्हें प्रणाम करें. इससे पुण्य सुरक्षित रहते हैं. हर व्यक्ति में भगवान का अंश होता है इसलिए किसी से भी अपने पैरों का संपर्क नहीं होना चाहिए. वरना इससे पुण्य नष्ट होते हैं.

विज्ञापन

अगर आप इस आसान उपाय को करते हैं तो यह श्रद्धा और सम्मान को बनाए रखता है. किसी को मना कने पर वह आपको प्रणाम करता है और पैर छूता है तो वह उसके मन में आपके लिए आदर है. आप उसके प्रणाम करने पर मन में भगवान को याद कर प्रणाम करें इससे आपके पुण्य नष्ट नहीं होते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ