Lal Kitab Ke Upay: लाल किताब एक पौराणिक ग्रन्थ है। इसमें जीवन में आनेवाली परेशानियों को दूर करने के उपाय बताये गए हैं। लाल किताब के इन उपायों को अपनाकर आप आर्थिक, पारिवारिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
आर्थिक स्थिति मजबूत करें
लाल किताब के मुताबिक जो व्यक्ति आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा है उसे शुक्रवार को व्रत करना चाहिए। सबसे पहले शुक्रवार के दिन घर की सफाई करें। उसके बाद नहाकर माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर, माता के चरणों पर 11 कमल के पुष्प चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जल्द ही आर्थिक परेशानी खत्म हो जाता है।
पितृ दोष के उपाय
अगर आप पितृदोष से पीड़ित हैं तो रोज सुबह और शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल किताब का कहना है कि इस उपाय को करने से पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है।
संकटों को दूर करें
अगर आप किसी विशेष प्रकार के संकट का सामना बार-बार कर रहें हैं तो मंगलवार या शनिवार के दिन बरगद के पत्ते पर चावल के आटे का दीपक रखकर हनुमान जी के मंदिर में जलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन से हमेशा के लिए संकट दूर हो जायेगा।
बचत से जुड़े उपाय
आप जितना भी कमाते हैं अगर आप बचत नहीं कर पाते हैं तो लाल किताब में बताये गए इस उपाय को अवश्य आजमा कर देखें। लाल किताब के अनुसार अगर आप बचत करना चाहते हैं तो किचन में भूलकर भी जूठे बर्तन न रखें और जब भी दूध गरम करें तो इस बात का ध्यान रखें कि दूध उबलकर बर्तन से बाहर न निकले। यदि आप इन चीजों का ध्यान रखते हैं तो बचत होने लगेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
8 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
12 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
14 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
17 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines