---विज्ञापन---

Religion

Kartik Maas 2024: करवा चौथ, धनतेरस, छठ पूजा और दिवाली कब? देखें कार्तिक माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Kartik Maas 2024: हिंदू पंचांग के आठवें माह यानी कार्तिक मास को काफी शुद्ध और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान पूजा-पाठ और व्रत करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं साल 2024 में कार्तिक माह कब से शुरू हो रहा है और इस दौरान कौन-कौन से व्रत-त्योहार आएंगे।

Kartik Maas 2024: कार्तिक माह को भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान विष्णु जी योग निद्रा से जागते हैं। इसलिए कार्तिक माह में भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी की उपासना करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। देश के कई राज्यों में कार्तिक माह को देव पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक माह में पवित्र नदी में स्नान, जरूरतमंद लोगों को दान और तुलसी पूजा करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

हर साल कार्तिक माह में कई अहम व्रत-त्योहार आते हैं, जिस दिन पूजा-पाठ करने से साधक को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस बार कार्तिक मास कब से लेकर कब तक है। इसी के साथ आपको इस दौरान आने वाले प्रत्येक व्रत-त्योहार की सही तिथि के बारे में भी जानने को मिलेगा

---विज्ञापन---

कब शुरू होगा कार्तिक माह?

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, हर साल कार्तिक माह अक्टूबर से नवंबर के बीच आता है। इस साल कार्तिक मास 18 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक रहेगा। इस दौरान करवा चौथ, धनतेरस, कार्तिक अमावस्या, छठ पूजा से लेकर दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Krishna Temple: कान्हा का ऐसा मंदिर जहां तेज बोलने से नाराज हो जाते हैं भगवान! घंटियां बजाना भी है मना

---विज्ञापन---

कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार

  • 20 अक्टूबर 2024- करवा चौथ
  • 28 अक्टूबर 2024- रमा एकादशी
  • 29 अक्टूबर 2024- धनतेरस और प्रदोष व्रत
  • 31 अक्टूबर 2024- नरक चतुर्दशी
  • 01 नवंबर 2024- कार्तिक अमावस्या, लक्ष्मी पूजा और दीवाली
  • 02 नवंबर 2024- गोवर्धन पूजा
  • 03 नवंबर 2024- भैया दूज
  • 07 नवंबर 2024- छठ पूजा
  • 12 नवंबर 2024- देवउत्थान एकादशी
  • 13 नवंबर 2024- तुलसी विवाह
  • 14 नवंबर 2024- वैकुंठ चतुर्दशी और विश्वेश्वर व्रत
  • 15 नवंबर 2024- देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा

ये भी पढ़ें- सूर्य-गुरु की मेहरबानी से 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-कारोबार में तरक्की के योग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2024 09:32 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola