Lal Kitab ke Upay: अपने घर में ही ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनके महत्व और असर को हम सही से नहीं जानते है। जबकि जानकार लोग इससे लाभ उठाकर अपना जीवन संवार लेते हैं। मसलन हल्दी के उपाय से बृहस्पति और भगवान विष्णु के प्रसन्न कर जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं। ऐसी ही एक प्रभावकारी चीज लगभग सभी घरों के किचन में होती है, जिसके उचित उपाय से देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती हैं। वह चीज है, तेज पत्ता। यह पत्ता नाम से ही तेज नहीं है, बल्कि जिस तरह से व्यंजन और भोजन का स्वाद और सुवास बढ़ाता है, उसी तरह से जिंदगी को महका सकता हैं। आइए जानते हैं, लाल किताब में तेजपत्ता का क्या महत्व और उपाय बताए गए हैं, जिससे न केवल हर तरह के कर्ज दूर हो जाएंगे, बल्कि कभी धन की कमी नहीं होगी।
लाल किताब में तेजपत्ता का महत्व
लाल किताब में तेजपत्ते के पौधे को देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और बुध ग्रह का प्रतिनिधि माना गया है। इसके पूरे पौधे में कुबेर, हरे पत्ते में बुध और सूखे और सुगंधित पत्तों में देवी लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि जिस घर के प्रांगण में यह पौधा लगा होता है, उस घर में शिक्षा और धन पीढ़ी-दर-पीढ़ी कायम रहता है।
तेजपत्ता के प्रभावकारी उपाय
धन संकट से मुक्ति के उपाय
यदि आप धन संकट से परेशान हैं या पूरी मेहनत के बाद भी व्यापार से लाभ नहीं हो रहा है, तो तेजपत्ते के इस उपाय से आपकी किस्मत पलट सकती है। एक पीले रंग के बटुए या धन पोटली में तेजपत्ते के 5 पत्तों को रखकर उसे तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखने से लाभ होता है। धन की आमद के नए स्रोत खुलते हैं।
कर्ज मुक्ति के उपाय
यदि आप कर्ज को नहीं उतार पा रहे हैं या कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है, तो आपको तेजपत्ते के उपाय से बुध ग्रह को प्रसन्न करना चाहिए। इसके लिए इसके लिए तेजपत्ते के हरे और ताजे पत्ते किसी नवग्रह मंदिर में जाकर बुध ग्रह की मूर्ति पर अर्पित करना चाहिए। आप घर पर भी उनके चित्र पर विधि-विधान से उनकी पूजा कर यह उपाय कर सकते हैं। सात बुधवार को यह उपाय करने से कर्ज से निजात मिल सकती है।
धन वृद्धि के उपाय
शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में एक तेजपत्ता अर्पित करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनके आशीर्वाद से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है। रोज शाम में तेजपत्ता का एक टुकड़े से लक्ष्मीजी की आरती करने से घर में कभी भी धन कमी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें: क्या है वास्तु में 270 डिग्री का रहस्य… इस दिशा में रुपया-पैसा और धन रखने से हो जाता है दोगुना
ये भी पढ़ें: केवल नजरबट्टू या फैशन नहीं है कलाई पर बंधा काला धागा, जानिए ज्योतिषीय-आध्यात्मिक महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 hr agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
5 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
7 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
9 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines