हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lal Kitab ke Upay: कर्ज से मुक्ति के लिए अपनाएं लाल किताब के ये 10 अचूक उपाय, बढ़ेगी इनकम, दूर होंगे सभी आर्थिक संकट

Lal Kitab ke Upay: कर्ज लेना-देना एक आम मानवीय व्यवहार है, लेकिन कभी-कभी कर्ज लेकर उसे चुकाना एक बोझ बन जाता है। यदि आप कर्ज का बोझ उतारने को लेकर तनाव और चिंता में हैं, तो यहां लाल किताब से कर्ज से मुक्ति पाने के 10 अचूक उपाय दिए गए हैं, जिसे अपनाकर आप ऋण-मुक्त हो सकते हैं?

विज्ञापन

लाल किताब के अनुसार कर्ज से मुक्ति पाने के लिए, आप शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं, और शनिवार को गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। इसके अलावा, आप हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ा सकते हैं, और गरीब को लाल मसूर की दाल का दान कर सकते हैं। आइए जानते हैं, लाल किताब के अनुसार कर्ज से मुक्ति के अचूक उपाय।

1. पीपल के पेड़ की पूजा

पीपल का वृक्ष धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसमें त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास माना गया है। शनिवार को सुबह और शाम में पीपल की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं और आर्थिक संकट दूर होते हैं।

2. गाय को रोटी और गुड़ खिलाना

शनिवार को गाय को भोजन कराना पुण्यदायी माना गया है। विशेष रूप से शनिवार को रोटी और गुड़ देने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आपने भी तुलसी के पास तो नहीं लगा रखा ये पौधा? वरना घर से खत्म नहीं होगी बदहाली

3. मंगलवार को हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाना

हनुमान जी को कर्ज मुक्ति का देवता भी माना गया है। वे शनि दोष को भी शांत करते हैं। इस दिन भगवान हनुमान को चमेली का तेल चढ़ाएं।

विज्ञापन

4. गरीब को लाल मसूर की दाल दान करना

मंगल ग्रह का संबंध कर्ज और ऋण से होता है। लाल मसूर दाल मंगल ग्रह से संबंधित वस्तु है। मंगलवार को इसे गरीब को दान करने से मंगल दोष शांत होता है और कर्ज का बोझ कम होता है।

5. सूर्य को जल अर्पित करना

 

प्रत्येक सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करने से आत्मबल बढ़ता है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। यह क्रिया प्रातःकाल सूर्योदय के समय करें। तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर अर्पित करें।

विज्ञापन

6. लाल चंदन वाला पानी तुलसी को अर्पित करना

यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा और कर्ज दूर करने की बाधा को दूर करता है और मानसिक शांति लाता है। एक तांबे के पात्र में लाल चंदन मिलाकर पानी भरें और उसे रातभर अपने सिरहाने रखें, सुबह उसे तुलसी के पौधे में अर्पित करें।

7. मंगलवार को नारियल चढ़ाएं

मंगलवार को बजरंग बली हनुमान को नारियल चढ़ाने से मानसिक और आर्थिक तनाव कम होता है तथा कर्ज जल्दी उतरता है।

विज्ञापन

8. मां लक्ष्मी की पूजा और विशेष मंत्र का जाप

मां लक्ष्मी धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी हैं। उनकी नियमित पूजा से घर में लक्ष्मी का वास होता है। “ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः” – इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

9. कुत्ते को रोटी खिलाना

लाल किताब अनुसार, जानवरों में कुत्ता को शनि ग्रह का प्रतीक माना गया है। उसे भोजन देने से शनि दोष शांत होता है। यह उपाय खासतौर पर शनिवार को करने से लाभ होता है।

विज्ञापन

10. बेडरूम की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें

वास्तुशास्त्र में दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम इन दिशाओं को स्थिरता और नियंत्रण से जोड़ा गया है। इन दिशा में खुली खिड़कियां दरिद्रता को आमंत्रण दे सकती हैं, इसलिए इन्हें बंद रखना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: सुख-वैभव के स्वामी शुक्र हुए दक्षिणमुखी, जानें ज्योतिष महत्व, लव लाइफ और रिलेशनशिप पर असर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola