Lal Kitab Upay: ज्योतिष में जीवन की समस्याओं से निपटने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। जब भी लाइफ में सुख या दुख आता है तो यह ग्रहों के शुभ और अशुभ फल का परिणाम होता है। इन अशुभ प्रभावों को कम करने लिए हिंदू धर्म में कई सारे ग्रंथ उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक लाल किताब भी है।
लाल किताब एक प्रसिद्ध और पौराणिक ग्रंथ है। इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ीं कई समस्याओं के समाधान के लिए उपाय बताए गए है। ऐसे में अगर आप जॉब से परेशान हैं। आपको जॉब मिल नहीं रही है। अगर मिल गई है तो वो मनपसंद नहीं है। इसके अलावा नौकरी से रिलेटेड अन्य परेशानी का सामना आपको करना पड़ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको लाल किताब के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपकी यह समस्या चुटकियों में समाप्त हो जाएगी।
ड्रीम जॉब पाने के लिए करें ये उपाय
- नौकरी पाने में अगर अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है तो पीले रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें। इससे गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इससे करियर में जल्दी सफलता मिलने के योग बनते हैं।
- रात को सोने से पहले तकिए के नीचे एक तांबे का सिक्का रखें और सुबह इसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इससे सूर्य और मंगल मजबूत होता है और करियर में सफलता मिलती है।
- रात को सिरहाने एक गिलास में दूध रखकर सो जाएं। सुबह इसे पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इससे मानसिक शांति भी मिलती है और करियर में भी तरक्की होती है।
- नौकरी में आ रहीं बाधाओं को दूर करने के लिए बुधवार के दिन साबुत हरे मूंग का दान करें या फिर इसे बहते पानी में प्रवाहित करें।
- शनिवार या बुधवार को मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे नौकरी और धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
- करियर में अगर स्थिरता नहीं है तो लोहे के बर्तन में भोजन करें। इससे राहु और शनि दोष कम होता है।
- पीपल के पत्ते में लाल चंदन से राम लिखें। इसके बाद इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से नौकरी मिलने के योग बनते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: ये संकेत बताते हैं घर में है नकारात्मक ऊर्जा का वास, करें ये उपाय!
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
7 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
8 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
9 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
14 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines