Vastu Tips: ये संकेत बताते हैं घर में है नकारात्मक ऊर्जा का वास, करें ये उपाय!

Vastu Tips: कई बार जीवन में अचानक से समस्याओं का अंबार लग जाता है। इसका कारण आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास जीवन के हर क्षेत्र में मुश्किलों का कारण बनता है। आइए जानते हैं कि इसकी पहचान कैसे करें।

negative energy

नकारात्मक ऊर्जा से मिलते हैं ये संकेत!

Vastu Tips: कई बार हमारे आसपास कुछ ऐसी अदृश्य ऊर्जाएं होती हैं, जो हमें दिखती तो नहीं हैं, लेकिन उनका असर हमारे जीवन पर दिखने लगता है। अगर घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होते हैं तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और लाभ मिलता रहता है। वहीं, अगर नकारात्मक ऊर्जा होती है तो कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

कभी-कभी अनचाही बीमारियां हमारे घर के सदस्यों को आकर घेर लेती हैं। इसके अलावा धन का व्यय भी बढ़ जाता है। घर का माहौल भी तनावपूर्ण बना रहता है। आइए जानते हैं कि कैसे पहचानें कि घर में नकारात्मक ऊर्जा है या नहीं है।

विज्ञापन

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर मिलते हैं ये संकेत

  • घर के सदस्यों में बिना किसी कारण चिड़चिड़ापन और तनाव बना रहता है।
  • बार-बार सिरदर्द, थकान और सुस्ती बनी रहती है।
  • परिवार में कलेश बना रहता है और आपसी मतभेद बढ़ जाते हैं।
  • किसी अदृश्य शक्ति का अनुभव लगातार रहना।
  • घर में किसी को अकेलेपन का अधिक एहसास होना।
  • पैसे की अनावश्यक बर्बादी होना।
  • व्यापार या नौकरी में अचानक से गिरावट आना।
  • अचानक से बिजली के उपकरणों का खराब हो जाना।
  • घर में चीजें बिना किसी वजह से टूटना शुरू हो जाना।
  • घर में अजीब से गंध और दुर्गंध आना।
  • रात में डरावने सपने या गलत ख्याल आना।

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाएंगे ये उपाय

  • रोजाना घर की सफाई करें।
  • घर में ताजा हवा और धूप आने दें।
  • पोछा लगाते समय पानी में समुद्री नमक मिलाएं।
  • नियमित रूप से घर में हवन या पूजा करें।
  • घर में घंटी और शंख बजाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • घर में टूटा हुआ शीशा और खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें।
  • दर्पण को इस तरह लगाएं कि वह घर के मुख्य द्वार के सामने न हों।
  • मुख्य द्वार पर हल्दी और चूने का छिड़काव करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ