Lal Kitab: घर में इन 10 स्थानों पर होता है राहु का वास, जानिए क्या होता है इसका प्रभाव?

Lal Kitab: ज्योतिष शास्त्र में राहु को शनि ग्रह की तरह ही क्रूर माना गया है। ऐसा माना जाता है कि राहु की बुरी दृष्टि से जीवन काफी दुखद हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में राहु कहां-कहां वास करता है?

lal kitab ke upay

Lal Kitab: लाल किताब में बताया गया है कि घर में राहु की दशा अगर खराब हो तो, घर में नकारात्मकता छा जाती है। इसलिए घर की वास्तु का हमेशा ध्यान रखें। यदि आपको राहु के बुरे प्रभाव से बचना है तो घर के इन 10 स्थानों का हमेशा ध्यान रखें।

विज्ञापन

1. कूड़े का ढेर  

लाल किताब के अनुसार अगर घर में कूड़े का ढेर लगा हुआ होता है तो वहां भी राहु का वास होता है। कूड़े के ढेर , फटे- पुराने कपड़े अगर घर में रखा हुआ होता है तो इससे राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से जीवन में कई कष्ट झेलने पड़ते हैं। इसलिए घर में भूलकर भी कूड़े का ढेर न लगाएं।

विज्ञापन

2. घर की छत  

घर की छत अगर टूटी हुई है तो यहां भी राहु निवास करता है। टूटे हुए छत से जीवन पर राहु का बुरा असर देखने को मिलता है। ऐसे में राहु के प्रभाव से आपको आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

3. कांटेदार वृक्ष  

लाल किताब के अनुसार अगर घर के आस-पास नारियल का पेड़ या कोई भी कांटेदार वृक्ष होता है तो वहां भी राहु का वास होता है। राहु के प्रभाव से जीवन काफी कष्टदायी हो जाता है। इसलिए घर के आस-पास कांटेदार वृक्ष न लगाएं।

विज्ञापन

4. हाथी

 लाल किताब कहती है कि हाथी में भी राहु का वास होता है। जो लोग हाथी पालते हैं उन्हें राहु का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। यदि आप हाथी का शौक रखते हैं तो, हाथी को घर से दूर ही रखें। ऐसा करने से राहु का नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।

5. वस्त्र 

लाल किताब में बताया गया है कि हम जो पोशाक धारण करते हैं उसमें भी राहु का वास होता है। खास कर पायजामा में राहु का वास अवश्य ही रहता है। ऐसे में यदि आप फटा-पुराना पायजामा पहनते हैं तो, आपको राहु सजा दे सकता है।

विज्ञापन

6. घर की सीढ़ी 

लाल किताब के मुताबिक घर की सीढ़ी भी राहु का निवास स्थान होता है। इसलिए राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हमेशा सीढ़ी को साफ रखें। साथ ही ये भी ध्यान रखें की सीढ़ी टूटी हुई न हो।

7. टॉयलेट 

ऐसा माना जाता है टॉयलेट अगर टूटी-फूटी है या गलत दिशा में है तो, वहां भी राहु वास करता है। टॉयलेट के वास्तु दोष से राहु आपके जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए घर बनाते समय टॉयलेट से जुड़े वास्तु का अवश्य ध्यान रखें।

विज्ञापन

8. दक्षिण–पश्चिम दिशा 

नैऋत्य कोण यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा राहु की दिशा है। घर की इस दिशा में वास्तु दोष होने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

9. घर की दीवार 

विज्ञापन

घर की दीवार अगर टूटी हुई है या उसमेँ दरार है तो वहां भी राहु वास करता है। ऐसी स्थिति में राहु के प्रभाव से घर में नकारात्मकता छाने लगती है। इसलिए यदि घर की दीवार में दरार आ जाये तो उसे जल्द से जल सही करवा लें।

10. लाल किताब कहती है कि  यदि किसी घर में नीलम रत्न होता है वहां भी राहु वास करता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ