Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई है, जिसे करने से हम सभी को बचना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो मनुष्य इन कामों को भूलकर भी करता है, उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं और हमेशा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप चाहते हैं कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो, इन पांच लोगों का भूलकर भी अपमान न करें।
1. गरीबों पर न करें अत्याचार
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गरीबों को सताता है तो, माता लक्ष्मी के साथ-साथ सारे देवी-देवता उससे क्रोधित हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति से माता लक्ष्मी सदा के लिए रूठ जाती हैं। उसे जीवन भर गरीबी का सामना करना पड़ता है। वहीं जो व्यक्ति गरीबों को दान देता है, उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
2. ब्राह्मणों का न करें अनादर
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति ब्राह्मणों को अपमानित करने का काम करता है, माता लक्ष्मी उस से नाराज हो जाती हैं। ऐसे लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं होती। इसलिए विद्वानों, ब्राह्मणों और आचार्यों का हमेशा सम्मान करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
3. संतों और बुजुर्गों को न सताएं
चाणक्य कहते हैं जो लोग संतों और बुजुर्गों को अपमानित करने का काम करते हैं, उस से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे लोग हमेशा धन की कमी से जूझते रहते हैं। ऐसे लोगों का धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो जाता है। इसलिए हमेशा संतों और बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।
4. महिलाओं को न सताएं
चाणक्य नीति शास्त्र में कहते हैं कि जो व्यक्ति स्त्रियों का अनादर करता है, उनको सताता है, उसके घर में माता लक्ष्मी का कभी वास नहीं करती। हिन्दू धर्म में स्त्री को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है और उनका अपमान करने से या उन्हें सताने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। अगर चाहते हैं कि लक्ष्मी की कृपा आपके जीवन में बनी रहे तो गलती से भी स्त्रियों को न सताएं।
5. पशुओं पर न करें अत्याचार
आचार्य चाणक्य कहते हैं जो व्यक्ति बेजुबान जानवरों को सताता है, पशुओं को मारता है या उन पर अत्याचार करता है, माता लक्ष्मी उस से क्रोधित हो जाती हैं। ऐसे में माता लक्ष्मी उस से रूठकर चली जाती हैं। वहीं जो मनुष्य पशुओं से प्रेम करता है, जानवरों को खाना खिलाता है, उन पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है