Lal Kitab ke Upaay: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक कहा गया है। ऐसा माना जाता है जिसकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है वह आत्मविश्वास से भरा होता है। वहीं जिसकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, उसे कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं 5 ऐसे उपायों के बारे में जिसे रविवार के दिन करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति के कष्ट भी दूर हो जाते हैं।
रविवार के उपाय
1. लाल किताब में बताया गया है कि रविवार को ॐ नमोः नारायणाय नमः , ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः, एवं ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः , ॐ सूर्याय नम: , ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्रों के जप करने से सूर्यदेव जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक लाभ मिलता है और घर के क्लेश भी दूर होते हैं।
2. रविवार को कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सूर्यदेव को स्मरण कर गुड़ के साथ पानी पिएं। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को काम में भी सफलता मिलती है।
3. रविवार को सूयदेव को जल अर्पित करें और कम से कम 11 बार ॐ सूर्याय नम:, ॐ भास्कराय नमः, ॐ दिवाकराय नमः मंत्र का जप भी अवश्य करें। लाल किताब के मुताबिक ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है और करियर तथा कारोबार में भी तरक्की मिलती है.
4. लाल किताब कहता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उसे रविवार के दिन गुड़ वाली खीर खानी चाहिए। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
5. लाल किताब के अनुसार रविवार के दिन अगर कोई व्यक्ति ललाट पर लाल चन्दन का लेप लगाता है तो उसे सौभाग्य और सुख प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें-Jyotish Shastra: अगर आपकी कुंडली में हैं ये 5 योग, तो बर्बाद होना तय! इन तरीकों से दूर करें संकट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
7 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
10 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
12 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
16 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines