हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी पर इन उपायों से करें धन की देवी को प्रसन्न, नोटों से भर जाएगी खाली जेब

Lakshmi Panchami 2026: चैत्र माह की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जाता है. यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है. आप लक्ष्मी पंचमी पर व्रत और पूजा कर धन प्राप्ति की इच्छा का पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Lakshmi Panchami 2026: हिंदू नववर्ष की शुरुआत के बाद चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जाता है. लक्ष्मी पंचमी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. लक्ष्मी पंचमी को श्री पंचमी और श्री व्रत के नाम से भी जानते हैं. आप लक्ष्मी पंचमी पर व्रत के साथ ही कुछ खास उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन की कमी नहीं होती है. चलिए जानते हैं लक्ष्मी पंचमी कब है?

कब है लक्ष्मी पंचमी? (Lakshmi Panchami Kab Hai)

चैत्र माह की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि की शुरुआत 22 मार्च की रात को 9 बजकर 16 मिनट पर होगी. इसका समापन अगले दिन 23 मार्च को शाम को 6 बजकर 38 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर पंचमी तिथि 23 मार्च को मान्य होगी. लक्ष्मी पंचमी का व्रत 23 मार्च 2026, दिन सोमवार को रखा जाएगा. आप इस दिन व्रत और पूजन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में करें इन सिद्ध मंत्रों का जाप, मां दुर्गा की कृपा से पूरी होंगी हर इच्छा

विज्ञापन

लक्ष्मी पंचमी पूजा विधि (Lakshmi Panchami Puja Vidhi)

श्री पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें. घर के मंदिर की सफाई करें और चौकी लगाकर कर मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं और माता को लाल कपड़ा अर्पित करें. माता को आभूषण पहनाएं. कुमकुम का तिलक लगाएं. माता को फल, मिठाई और खीर आदि का भोग लगाएं. माता के समक्ष धूप और दीप जलाएं. मंत्रों का जाप करें और अंत में माता लक्ष्मी की आरती का पाठ करें. पूजा का समापन करने के बाद माता के भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.

लक्ष्मी पंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप (Maa Lakshmi Puja Mantra)

  • ॐ ह्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः
  • या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
  • ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्रीं धनदा लक्ष्मी नमः

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola