Lakshmi Panchami 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ माना जाता है। क्योंकि चैत्र माह में नवरात्रि, रामनवमी जैसे कई त्योहार पड़ते हैं। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह में धन, सुख, वैभव के माता लक्ष्मी जी की पूजा करने का विशेष दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन को लक्ष्मी पंचमी तिथि के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि जो लोग लक्ष्मी पंचमी के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही मां लक्ष्मी हर समय साथ रहती हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र माह में लक्ष्मी पंचमी कब हैं, शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा विधि क्या है।
लक्ष्मी पंचमी का शुभ मुहूर्त (Lakshmi Panchami Shubh Muhurat 2024)
पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी के दिन कई सारे शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। यदि आप इन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो आपको पूजा का दोगुना लाभ मिलेगा। साथ ही मां लक्ष्मी मेहरबान भी रहेंगी। तो आइए उन शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।
प्रथम शुभ मुहूर्त- 12 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है।
दूसरा शुभ मुहूर्त- 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर के 3 बजकर 21 मिनट तक विजय मुहूर्त है।
तीसरा शुभ मुहूर्त- सुबह के 11 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 06 मिनट तक लाभ मुहूर्त है।
चौथा शुभ मुहूर्त- 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर के 01 बजे तक अमृत शुभ मुहूर्त है। इस शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करना बहुत ही शुभ होता है।
लक्ष्मी पंचमी की पूजा विधि
ज्योतिषियों के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान-ध्यान करें। उसके बाद पूजा वाले स्थान को साफ-सुथरा करें। पूजा स्थान को साफ करने के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। साथ ही मां लक्ष्मी को फूल, फल, मिठाई, दीप और धूप अर्पित करें। साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलाये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं” इस मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र का जाप करने के बाद माता लक्ष्मी की आरती करें, साथ ही सभी को प्रसाद वितरण करें। ज्योतिषियों के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद शुक्र करेगा परेशान, इन 5 राशियों के बिगड़ सकते हैं हालात!
यह भी पढ़ें- बुध की चाल बनाएगी इन राशियों को मालामाल, 19 अप्रैल से करेंगे मौज-मस्ती
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद खत्म होगा खरमास, मेष समेत 3 राशियों को हर कदम पर मिलेगा भाग्य का साथ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 hr agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
4 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
11 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines