हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Krishna Janmashtami 2026: मथुरा-वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, चार चांद लगाएगा ड्रोन शो; जानिए प्रोग्राम की पूरी जानकारी

Krishna Janmashtami 2026 Today: आज मथुरा-वृंदावन समेत देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. आज जन्माष्टमी के अवसर पर ब्रजभूमि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
जन्माष्टमी के अवसर पर सजा मथुरा-वृंदावन (CREDIT: ANI)

Krishna Janmashtami 2026: आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन समेत देशभर में धूम देखने को मिल रही है. मथुरा-वृंदावन में आज उत्सव की जोरदार तैयारियां की गई है. इस समय उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे पर हैं. आज जन्माष्टमी के शुभ मौके पर तीर्थस्थल मथुरा और वृंदावन में भव्य सजावट की गई है. मथुरा-वृंदावन में चारों तरफ भक्तिमय माहौल है. आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मथुरा-वृंदावन में होने वाले भव्य कार्यक्रम के बारे में जानते हैं.

सीएम योगी का मथुरा दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं. सीएम योगी 3 सितंबर से दो दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं. उन्होंने इस दौरान वृंदावन में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. सीएम योगी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं. इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. आज जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती की गई. कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रेम मंदिर, वृन्दावन, मथुरा को भव्य तरीके से सजाया गया है.

ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: कैसे मथुरा के कारागार से नंदगांव पहुंचे थे श्रीकृष्ण? जानिए जन्माष्टमी से जुड़ी पौराणिक कथा

विज्ञापन

मथुरा में होगा 500 ड्रोन का भव्य शो

आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में पहली बार ड्रोन का भव्य शो होने वाला है. ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि, आज रात करीब 9 बजे एक घंटे तक 500 ड्रोन का मेगा शो होगा. यह जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा. यह सभी 500 ड्रोन आसमान में उड़ान भरेंगे और श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं की आकृतियां बनाएंगे. इस दौरान मथुरा में भक्तिमय माहौल होगा. भव्य ड्रोन शो श्री कृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और उसके आसपास आसमान में होगा.

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2026 में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 1,000 से अधिक कलाकार कई मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इस दौरान कृष्ण जन्म के उत्सव और कृष्ण जी की बाल लीलाओं को दिखाया जाएगा. सभी कलाकार कृष्ण भक्ति, ब्रज संस्कृति की झलक से जुड़ी प्रस्तुतियां देंगे. जन्माष्टमी के अवसर पर चौराहों और प्रमुख सड़कों को सजाया गया है. खासकर मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों पर की गई सजावट तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola