Krishna Janmashtami 2026: आज जन्माष्टमी की रात कर लें ये 5 उपाय, जीवन की मुश्किलों को दूर करेंगे श्रीकृष्ण

Krishna Janmashtami 2026 Today: कृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि पूजा का महत्व होता है. आज जन्माष्टमी के दिन रात के समय यहां बताए उपायों को करके आप श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

KRISHNA JI.jpg

जन्माष्टमी के खास उपाय (Pic Credit - AI)

Krishna Janmashtami 2026 Today: आज 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के असवर पर कृष्ण जी की पूजा के साथ ही कई उपायों को कर सकते हैं. कृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि पूजा का महत्व होता है. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. आज जन्माष्टमी के अवसर पर रात के समय आप यहां बताए उपायों को कर सकते हैं. आज रात पूजा-पाठ करने के साथ ही इन सभी उपायों को करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी. आइए जन्माष्टमी के अवसर पर इन उपाय के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी की रात जरूर करें ये उपाय (Krishna Janmashtami 2026 Upay)

श्रीकृष्ण का अभिषेक – जन्माष्टमी की रात को निशिता मुहूर्त में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. आप रात के समय श्रीकृष्ण की प्रतिमा का दूध, दही और शहद से अभिषेक करें. जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का महाभिषेक करना बेहद शुभ होता है. इससे श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं.

विज्ञापन

माखन-मिश्री और तुलसी दल का भोग – भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए माखन मिश्री का भोग लगाएं. भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाने के साथ ही चांदी का सिक्का या चांदी का मोर पंख अर्पित करें. भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी दल यानी तुलसी के पत्ते का भोग लगाएं.

विज्ञापन

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए – कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पति-पत्नी को संयुक्त पूजा करनी चाहिए. वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए पति-पत्नी साथ मिलकर पूजा करें. भगवान श्रीकृष्ण को इत्र, पीले वस्त्र और फूल अर्पित करें. इससे जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.

आर्थिक संपन्नता के लिए – आज जन्माष्टमी की रात आपको घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक जलाना चाहिए. आटे का दीपक बनाकर इसमें 2 लौंग डालें. आप घी से इस दीपक को जलाएं. चौमुखी दीपक में चार बत्तियां जलाई जाती हैं. ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा. घर से गरीबी और दरिद्रता को दूर करने के लिए इस उपाय को करें.

विज्ञापन

शक्तिशाली मंत्र का जाप – आज कृष्ण जन्माष्टमी की रात आप ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. इस शक्तिशाली द्वादशाक्षरी मंत्र का जाप करने से श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलेगा. यह श्रीकृष्ण का एक अत्यंत पवित्र मंत्र है. मंत्र के जाप से आपको मानसिक शांति मिलेगी. इसके साथ ही मन-मस्तिष्क में सकारात्मकता बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ