Krishna Janmashtami Fast Rules: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज का दिन कृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर मनाया जाता है. आज जन्माष्टमी के दिन भक्त व्रत रखते हैं और कृष्ण जी की पूजा-अर्चना करते हैं. जन्माष्टमी पर बाल कृष्ण की पूजा का महत्व होता है. आपने कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा है, तो कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. वरना छोटी-सी गलतियों के कारण व्रत टूट सकता है. आज जन्माष्टमी उपवास के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए आइये इनके बारे में जानते हैं.
इन गलतियों से टूट सकता है व्रत (Mistakes That Break Janmashtami Fast)
दिन में सोने से टूटेगा व्रत – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह माना जाता है दिन के समय सोने से व्रत टूट जाता है. दिन के खाली समय में सोने से बचना चाहिए. अपना समय भजन और कीर्तन में लगाना चाहिए. दिन में सोने से पवित्रता भंग होती है. आप दिन में सो जाते हैं, तो शाम के समय पूजा के दौरान फिर से स्नान करना चाहिए.
ब्रह्मचर्य का पालन ना करना – व्रत के दौरान सिर्फ खान-पान और व्याहार का ध्यान रखना ही जरूरी नहीं होता है. आपको ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. ब्रह्मचर्य का पालन ना करने से व्रत खंडित हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: कैसे मथुरा के कारागार से नंदगांव पहुंचे थे श्रीकृष्ण? जानिए जन्माष्टमी से जुड़ी पौराणिक कथा
अन्न और तामसिक भोजन – व्रत के दौरान फलाहार करना चाहिए. अन्न का सेवन करने और लहसुन-प्याज व तामसिक भोजन करने से व्रत टूट सकता है. आप ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें.
गलत व्यवहार से टूटेगा व्रत – सामाजिक और धार्मिक तौर पर गलत व्यवहार करने से व्रत को खंडित माना जाता है. झूठ बोलने, गाली देने, चुगली करने या गुस्सा करने से व्रत टूट सकता है. इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. सकारात्मक रहने और ईश्वर का ध्यान करने से व्रत सफल होता है.
व्रत टूटने पर क्या करें?
आपको व्रत के दिन कोई भी गलती करने से बचना चाहिए. हालांकि, भगवान अनजाने में हुई गलती को माफ करते हैं. आप कोई गलती करते हैं, तो सच्चे मन से भगवान से क्षमा मांगे. व्रत अनजाने में खंडित हो जाने के बाद दोबारा स्नान कर पूजा-अर्चना करें. इसके साथ ही आप फिर से व्रत का संकल्प लें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
8 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
11 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
12 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
13 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
15 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines