Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर इन गलतियों के कारण टूट सकता है व्रत! भूलकर भी न करें ऐसी चूक

Krishna Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त श्रीकृष्ण जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. वरना छोटी सी चूक के कारण व्रत टूट सकता है. आइये व्रत के नियमों के बारे में जानते हैं.

Janmashtami.jpg_a70cb0

कृष्ण जन्माष्टमी पर इन बातों का रखें ध्यान (Pic Credit - AI)

Krishna Janmashtami Fast Rules: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज का दिन कृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर मनाया जाता है. आज जन्माष्टमी के दिन भक्त व्रत रखते हैं और कृष्ण जी की पूजा-अर्चना करते हैं. जन्माष्टमी पर बाल कृष्ण की पूजा का महत्व होता है. आपने कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा है, तो कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. वरना छोटी-सी गलतियों के कारण व्रत टूट सकता है. आज जन्माष्टमी उपवास के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

इन गलतियों से टूट सकता है व्रत (Mistakes That Break Janmashtami Fast)

दिन में सोने से टूटेगा व्रत – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह माना जाता है दिन के समय सोने से व्रत टूट जाता है. दिन के खाली समय में सोने से बचना चाहिए. अपना समय भजन और कीर्तन में लगाना चाहिए. दिन में सोने से पवित्रता भंग होती है. आप दिन में सो जाते हैं, तो शाम के समय पूजा के दौरान फिर से स्नान करना चाहिए.

विज्ञापन

ब्रह्मचर्य का पालन ना करना – व्रत के दौरान सिर्फ खान-पान और व्याहार का ध्यान रखना ही जरूरी नहीं होता है. आपको ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. ब्रह्मचर्य का पालन ना करने से व्रत खंडित हो सकता है.

विज्ञापन

अन्न और तामसिक भोजन – व्रत के दौरान फलाहार करना चाहिए. अन्न का सेवन करने और लहसुन-प्याज व तामसिक भोजन करने से व्रत टूट सकता है. आप ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें.

गलत व्यवहार से टूटेगा व्रत – सामाजिक और धार्मिक तौर पर गलत व्यवहार करने से व्रत को खंडित माना जाता है. झूठ बोलने, गाली देने, चुगली करने या गुस्सा करने से व्रत टूट सकता है. इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. सकारात्मक रहने और ईश्वर का ध्यान करने से व्रत सफल होता है.

विज्ञापन

व्रत टूटने पर क्या करें?

आपको व्रत के दिन कोई भी गलती करने से बचना चाहिए. हालांकि, भगवान अनजाने में हुई गलती को माफ करते हैं. आप कोई गलती करते हैं, तो सच्चे मन से भगवान से क्षमा मांगे. व्रत अनजाने में खंडित हो जाने के बाद दोबारा स्नान कर पूजा-अर्चना करें. इसके साथ ही आप फिर से व्रत का संकल्प लें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ