---विज्ञापन---

Religion angle-right

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर किस चीज के दान से मिलेगा क्या फल, किस मंत्र का करें जाप? जानें यहां

अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस बार बुधवार 30 अप्रैल, 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि के लिए इस खास दिन पर क्या दान करें और किन मंत्रों का जाप करें?

---विज्ञापन---

अक्षय तृतीया, जिसे ‘अबूझ मुहूर्त’ भी कहा जाता है, एक अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। यह पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह पावन दिन बुधवार 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया हर शुभ कार्य और दान-पुण्य ‘अक्षय’ यानी कभी न समाप्त होने वाला फल देता है। यही कारण है कि इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। साथ ही, दान का भी बहुत पुण्य फल बताया गया है। आइए जानते हैं, इस खास दिन पर क्या दान करें और किन मंत्रों का जाप करें ताकि जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बना रहे।

अक्षय तृतीया पर क्या दान करें और क्या मिलेगा फल?

गुड़ का दान

गुड़ का संबंध सूर्य देव से होता है। इसे दान करने से भाग्य प्रबल होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह स्वास्थ्य लाभ और आत्मिक शुद्धि भी प्रदान करता है।

---विज्ञापन---

सेंधा नमक का दान

सेंधा नमक शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक है। इसे दान करने से जीवन में सुख-शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!

---विज्ञापन---

वस्त्रों का दान

अक्षय तृतीया के दिन पीले और लाल रंग के वस्त्र दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। यह स्वर्ण दान के बराबर फल देता है और मान-सम्मान बढ़ाता है।

अनाज का दान

भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। अक्षय तृतीया पर अनाज दान करने से जन्म-जन्मांतर तक मोक्ष और शांति की प्राप्ति होती है। इससे पितृ दोष भी शांत होता है।

---विज्ञापन---

किस मंत्र का करें जाप?

इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है। इन मंत्रों के उच्चारण से घर में समृद्धि और धन का वास होता है।

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः।

---विज्ञापन---

यह मंत्र मां लक्ष्मी को समर्पित है। इसे 108 बार जाप करने से धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:

---विज्ञापन---

इस मंत्र के नियमित जाप से आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन की स्थिरता आती है।

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ

---विज्ञापन---

यह लक्ष्मी गायत्री मंत्र है। इसके जप से आत्मिक बल, सुख-शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।

बता दें, अक्षय तृतीया केवल सोना खरीदने या शुभ कार्य शुरू करने का ही दिन नहीं है, बल्कि यह आत्मिक शुद्धि, पुण्य और दान का भी पर्व है। इस दिन किए गए छोटे-से छोटे अच्छे कार्य का फल भी अनंत गुणा होकर लौटता है। यही कारण है कि दिन साधक इस पावन अवसर पर दान-पुण्य के साथ मंत्र जाप कर अपने जीवन को समृद्ध बनाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले करें ये 5 काम, हर कार्य में मिलेगी सफलता; बरकत होगी तेज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 27, 2025 04:57 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola