हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vastu Tips: कहीं आपके घर का झूला इस दिशा में तो नहीं, हो सकती है अनहोनी, जानें सही दिशा

Vastu Tips: घर में झूला एक मौज-मस्ती की चीज है, इसलिए इसे लगाने का चलन बढ़ता ही जा रहा है। वास्तु शास्त्र कुछ दिशा में इसे लगाने की अनुशंसा नहीं करता है, क्योंकि मौज-मस्ती की चीज परिवार के लिए मुसीबत नहीं बननी चाहिए। आइए जानते है, घर में झूला लगाने की सही दिशा क्या है और इसे लगाने से क्या फायदे होते हैं?

विज्ञापन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही दिशा में झूला लगाना शुभ होता है।

Vastu Tips: यूं तो घर में झूला लगाने का चलन बहुत पुराना है, लेकिन आजकल घरों में इसे लगाने का चलन जोरों पर है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका झूला घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार सही जगह पर है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दूसरी वस्तुओं की तरह घर में झूला लगाते समय स्थान और दिशा दोनों ध्यान में रखना चाहिए। यदि आपका झूला वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक नहीं है, तो कोई अनहोनी या अनिष्ट भी हो सकता है।

घर में झूला लगाने के फायदे

घर में वास्तु के नियम के अनुसार झूला लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। घर के सदस्य सकारात्मक बनते हैं। बच्चों में रचनात्मक विकास होता है और पढ़ाई में मन लगता है।

कैसा झूला लगाना चाहिए?

बता दें, घर में लकड़ी से बना झूला लगाना उत्तम माना गया है। इससे धन में वृद्धि होती है और घर में सेविंग्स बढ़ती है। कहने की आवश्यकता नहीं है कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। बांस या किसी मेटल का झूला लगाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

घर में झूला लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झूला लगाने की सबसे सही दिशा पूर्व और पश्चिम है। मान्यता है कि यदि झूले पर बैठने वाले व्यक्ति का मुख घर की पूर्व दिशा की ओर होता है, तो वह ज्यादा शुभ है। उत्तर दिशा की ओर मुख करके झूला झूलने से भाग्योदय होता है। घर में धन की आमद बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन लोगों से न रखें वफा और भरोसे की उम्मीद, जानें क्या कहता है अंक ज्योतिष

विज्ञापन

इस दिशा में न लगाएं झूला

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके झूला लगाने को लेकर मनाही है और सख्त हिदायत दी गई है कि यह अनहोनी और अनिष्ट को निमंत्रण जैसा है। इससे पूरे घर में जबरदस्त नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। यह घर के विकास को अवरुद्ध कर सकता है और घर के सदस्यों के लिए संकट बन सकता है। एक्सीडेंट या अकाल मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए इस दिशा की ओर मुख वाली झूले की अनुशंसा नहीं की जाती है, क्योंकि मौज-मस्ती की चीज परिवार के लिए मुसीबत नहीं बननी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Zodiac Signs: ये 5 राशियां होती हैं दिल तोड़ने में माहिर, नहीं करते हैं इमोशंस की परवाह

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola