Kitchen Vastu Tips: आज लगभग हर घर के रसोई घर यानी किचन में फ्रिज, ओवन, मिक्सर ग्राइन्डर, इंडक्शन चूल्हा आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन उपकरणों को सही दिशा और उचित जगह पर रखना जरूरी है. अन्यथा इस शास्त्र के अनुसार, यदि ये उपकरण सही दिशा-जगह पर नहीं होते हैं, तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति और फॅमिली मेम्बर्स से स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर हो सकता है. आपको बता दें कि किचन को घर में पाज़िटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि और अच्छे हेल्थ का केंद्र माना गया है. आइए जानते हैं, वास्तु अनुसार किचन में फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन कहां रखें?
यह भी पढ़ें: Vastu for Marriage: सिंगल हैं, लाइफ पार्टनर की चाह है? बेडरूम में करें ये 5 बदलाव, जल्द बनेंगे शुभ विवाह के योग
फ्रिज रखने की दिशा
फ्रिज यानी रेफ्रीजेरेटर को किचन में रखने के नियम वास्तु शास्त्र में बहुत स्पष्ट है. इसके लिए फ्रिज का भारीपन, बड़ा आकार और ठंडा करने की प्रवृति का ध्यान रखा जाता है. वास्तु शास्त्र में इसके रखने की सही दिशा दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मानी जाती है. यदि ये जगहें खाली न हों, तो फ्रिज को दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं. लेकिन यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि फ्रिज का गेट यानी पल्ला पूर्व या उत्तर की ओर खुले.
किस दिशा में न रखें फ्रिज – वास्तु के अनुसार फ्रिज को भूल से भी उत्तर-पूर्व कोन यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए. इसका कारण यह है कि दिशा जल तत्व की होती है. यहां भारी फ्रिज रखने से धन और सेहत की हानि होती है. फ्रिज को कभी भी गैस चूल्हे के ठीक पास सटाकर नहीं रखनी चाहिए. यह घर में तनाव पैदा करता है.
यह भी पढ़ें: Milk in Dream: सपने में दूध या दही देखना शुभ है या अशुभ, काम बनेगा या बिगड़ेगा, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
माइक्रोवेव ओवन रखने की दिशा
माइक्रोवेव ओवन, टोस्टर, तंदूर ओवन आदि उपकरण अग्नि तत्व से जुड़े हैं. इनमें प्रत्यक्ष आग से काम होता है, जो बिजली से पैदा होता है. इसलिए इनके लिए वास्तु अनुसार, अग्नि की दिशा तय की जाती है. इसलिए इस प्रकार के हीट जेनेरेटिंग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हमेशा दक्षिण-पूर्व कोन यानी आग्नेय कोण में रखना चाहिए. इसे विशेष स्थिति में दक्षिण दिशा में भी रख सकते हैं.
किस दिशा में न रखें माइक्रोवेव ओवन
वास्तु के अनुसार, ओवन या माइक्रोवेव ओवन को किसी भी सूरत में उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए. यह जल तत्व की दिशा है. यहां अग्नि उपकरण रखने से घर के लोगों में तनाव और बीमारियां अधिक होती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
40 mins agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
2 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
17 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
20 hrs agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
21 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
23 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines