Khatu Shyam Birthday 2025: कल है खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, कैसे करें पूजा? जानें विधि, मंत्र और प्रिय भोग

Khatu Shyam Birthday 2025: बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन देवउठनी एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस बार 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी के दिन खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन है. आप बाबा श्याम को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करें. यहां आप पूजा विधि, मंत्र, प्रिय भोग के बारे में जान सकते हैं.

Khatu Shyam Birthday 2025
विज्ञापन

Khatu Shyam Birthday 2025: कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव होता है. 1 नवंबर को बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन है. आप बाबा श्याम के जन्मदिन पर उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की पूजा करें. श्रद्धा भाव से खाटू श्याम की पूजा-अर्चना करने से बाबा श्याम की कृपा मिलेगी. चलिए आपको बाबा श्याम की पूजा विधि, मंत्र, प्रिय भोग आदि सभी के बारे में बताते हैं.

खाटू श्याम पूजा शुभ मुहूर्त (Khatu Shyam Puja Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 05:09 से 06:11
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 05:40 से 07:12
अभिजित मुहूर्त- सुबह में 11:15 से 11:50
विजय मुहूर्त- दोपहर 11 बजे से दोपहर 01:34
गोधूलि मुहूर्त- दोपहर में 03:54 से 04:24
सायाह्न सन्ध्या- दोपहर 03:54 से शाम 05:26
निशिता मुहूर्त- रात 11:03 से सुबह 12:04

विज्ञापन

खाटू श्याम पूजा सामग्री (Khatu Shyam Samagri List)

श्याम बाबा की तस्वीर
अगरबत्ती और दीपक
गुलाब और गेदें के फूल
फूलमाला
कलश और शुद्ध जल
रोली, चंदन और चावल
मोली या कलावा
प्रसाद के लिए मिठाई और फल
खीर-चूरमा, मिश्री, पेड़ा

खाटू श्याम पूजा विधि (Khatu Shyam Puja Vidhi)

बाबा खायू श्याम की पूजा के लिए आप सुबह उठकर स्नान आदि कर लें. इसके बाद पूजा स्थल को साफ करें और खाटू श्याम की तस्वीर लगाएं. घी का दीपक जलाएं और रोली चंदन और चावल से तिलक करें. बाबा को फूल माला पहनाएं. श्याम बाबा के मंत्रों का जाप करें और चालीसा पढ़ें. इसके बाद आरती कर भोग लगाएं और प्रसाद वितरित करें.

विज्ञापन

खाटू श्याम पूजा मंत्र (Khatu Shyam Puja Mantra)

ॐ श्री श्याम देवाय नमः

ॐ श्याम देवाय बर्बरीकाय हरये परमात्मने
प्रणतः क्लेशनाशाय सुहृदय नमो नमः

विज्ञापन

बाबा श्याम के प्रिय भोग (Baba Shyam Priya Bhog)

खाटू श्याम बाबा को चूरमा, खीरे, पेड़े, पंचमेवा, मिश्री का भोग लगाना चाहिए. बाबा श्याम को ये सभी चीजें प्रिय हैं. आप श्याम बाबा को फल और मिठाइयों को भोग भी लगा सकते हैं. आप देसी घी से बनी चीजों का भोग श्याम बाबा को लगाएं. इन चीजों का भोग लगाकर आप श्याम बाबा को प्रसन्न कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ