Chanakya Niti: किसी खास को भी नहीं बतानी चाहिए ये 7 बातें, वरना जिंदगी भर होगा पछतावा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने कई सारी नीतियों के बारे में बताया है. उनका मानना है कि, व्यक्ति को अपने से जुड़ी कई बातें किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए. चाहे कोई आपका कितना भी खास क्यों हो. चलिए आपको इन बातों के बारे में बताते हैं.

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताया है. उन्होंने कई ऐसी बातों के बारे में जिक्र किया है जिन्हें किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए. कोई आपका कितना भी अच्छा मित्र या जानकार हो आपको कई बातों को हमेशा सीक्रेट रखना चाहिए. वरना आपको इसका बुरा प्रभाव झेलना पड़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि, किन बातों को हमेसा छिपाकर रखना चाहिए और किसी को नहीं बताना चाहिए.

विज्ञापन

किसी के साथ शेयर न करें ये बातें

घर की बातें

विज्ञापन

आपको दोस्तों के साथ घर की बातें शेयर नहीं करनी चाहिए. कभी भी दोस्तों के साथ रिश्तेदारों की पहचान साझा न करें. घर की बात बाहर बताने से परिवार में विश्वास की कमी होती है.

कमाई न बताएं

विज्ञापन

कभी भी आपको अपनी इनकम के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए. आप किसी के भी साथ अपनी सैलरी के बारे में बात न करें. यह गलत होता है.

पुरानी गलतियां

विज्ञापन

अपनी पुरानी गलतियों को किसी के साथ साझा न करें. ऐसा करना गलत होता है. आपको पुरानी गलतियों और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखना चाहिए.

विज्ञापन

अपमान की बातें

आपको कभी सार्वजनिक रूप से अपमान सहना पड़ा है तो इसे गुप्त रखें. इसे किसी के साथ साझा न करें. यह बात किसी को नहीं बतानी चाहिए. बेइज्जती की बात खुद तक रखें.

विज्ञापन

मन की भावना

अपने मन की भावना किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए. आप इसे गुप्त रखें. आप गुस्सा, निराशा, ईर्ष्या, या भय कोई भी भाव शेयर न करें.

विज्ञापन

अपनी कमजोरी

किसी को भी अपनी कमजोरी नहीं बतानी चाहिए. समय आने पर वह इसका फायदा उठा सकता है. आप भूलकर भी अपनी कमजोरी किसी के साथ शेयर न करें.

विज्ञापन

दान-पुण्य की बात

आप दान-पुण्य करते हैं तो इस बात को किसी को न बताएं. ऐसा कहा जाता है कि, दान करने के बाद इसका गुणगान करने से कोई फायदा नहीं होता है. ऐसा न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ