हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kharmas 2026: आज खत्म हो रहा है खरमास, जानें 30 अप्रैल से पहले शादी-सगाई, गृह प्रवेश और वाहन-प्रॉपर्टी खरीदने की शुभ तिथियां

Kharmas 2026: आज 14 अप्रैल 2026 को खरमास खत्म हो रहा है, जिसके साथ ही शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी. चलिए जानते हैं अप्रैल 2026 में शादी, सगाई, गृह प्रवेश और प्रॉपर्टी खरीदने आदि की शुभ तिथियों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- Meta AI

Kharmas 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए खरमास का खास महत्व है, जिस दौरान पूजा-पाठ और स्नान-दान करना शुभ होता है. हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है, अन्यथा फल अच्छा नहीं मिलता है. पंचांग के अनुसार, इस बार आज 14 अप्रैल 2026, वार मंगलवार को खरमास का समापन हो रहा है. ऐसे में शादी, मुंडन, सगाई, और गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य पर लगी रोक हट जाएगी. चलिए अब जानते हैं अप्रैल 2026 की शुभ तिथियों के बारे में.

अप्रैल 2026 में शादी की शुभ तिथियां

20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26 अप्रैल, 27 अप्रैल, 28 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026

अप्रैल 2026 में सगाई की शुभ तिथि

20 अप्रैल 2026

विज्ञापन

अप्रैल 2026 में गृह प्रवेश की शुभ तिथि

20 अप्रैल 2026

अप्रैल 2026 में प्रॉपर्टी खरीदने की शुभ तिथियां

16 अप्रैल, 17 अप्रैल, 23 अप्रैल और 24 अप्रैल 2026

विज्ञापन

अप्रैल 2026 में वाहन खरीदने की शुभ तिथियां

20 अप्रैल, 24 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

विज्ञापन

अक्षय तृतीया का महत्व

अगर आप 20 अप्रैल 2026 से पहले कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो उसके लिए 19 अप्रैल 2026 का दिन शुभ है. दरअसल, इस दिन अक्षय तृतीया है, जो सभी तरह के शुभ कार्यों को करने के लिए शुभ तिथि है. इस दिन आप किसी भी समय सगाई, शादी, गृह प्रवेश और मुंडन आदि मांगलिक कार्य कर सकते हैं. इसके अलावा खरीदारी करने के लिए भी ये दिन शुभ है.

खरमास में क्यों नहीं करते शुभ काम?

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्य देव गुरु ग्रह की राशि में गोचर करते हैं तो उनकी स्थिति कमजोर हो जाती है, जिस समय को खरमास कहा जाता है. ऐसे में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए और कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola