हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kharmas 2026: सूर्य गोचर के साथ ही खत्म हुआ खरमास; फिर भी शादी और गृह प्रवेश के लिए नहीं है कोई शुभ मुहूर्त, जानें किस ग्रह के कारण फंसा पेंच

Kharmas 2026: बीते दिनों ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ ने मकर राशि में गोचर किया है, जिसके साथ ही खरमास समाप्त हो गया है. बावजूद इसके जनवरी महीने में शादी और गृह प्रवेश नहीं होगा. चलिए जानते हैं 2026 के पहले महीने ‘जनवरी’ में शादी और गृह प्रवेश के लिए क्यों एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है. साथ ही आपको शादी और गृह प्रवेश की शुभ तिथियों के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kharmas 2026: खरमास के महीने को शुभ नहीं माना जाता है, जिस दौरान सगाई, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन, नामकरण, नई चीजों की खरीदारी और संपत्ति का सौदा आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. खासकर, शादी और गृह प्रवेश करना शुभ नहीं होता है. बीते दिन 14 जनवरी 2026 को ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ ने धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर किया है, जिसके साथ ही खरमास समाप्त हो गया है.

हालांकि, खरमास के खत्म होने के बाद भी अभी जनवरी के महीने में शादी और गृह प्रवेश के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है. आइए जानते हैं इसके पीछे का क्या कारण है.

जनवरी में नहीं होंगी शादियां और गृह प्रवेश

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को विवाह, प्रेम और दांपत्य सुख का कारक (दाता ग्रह व प्रतिनिधित्व ग्रह) माना गया है. पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह इस समय अस्त अवस्था में हैं, जो 1 फरवरी 2026 तक अस्त ही रहेंगे. माना जाता है कि शादी और गृह प्रवेश जैसा शुभ कार्य शुक्र के उदय अवस्था में करना चाहिए, इसी वजह से 2026 के पहले महीने जनवरी में शादी और गृह प्रवेश के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि शुक्र ग्रह के अलावा देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह के अस्त रहने के दौरान भी शादी और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य करना अशुभ माना गया है.

2026 में शादी की शुभ तिथियां

  • फरवरी (Shaadi Muhurat February 2026): 5, 6, 8, 10, 12, 14, 20, 21, 24, 25 और 26
  • मार्च (Shaadi Muhurat March 2026): 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12
  • अप्रैल (Shaadi Muhurat April 2026): 5, 20, 21, 26, 27, 28 और 29
  • मई (Shaadi Muhurat May 2026): 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14
  • जून (Shaadi Muhurat June 2026): 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29
  • जुलाई (Shaadi Muhurat July 2026): 1, 6, 7 और 11
  • अगस्त, सितंबर और अक्टूबर: इन महीनों में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है.
  • नवंबर (Shaadi Muhurat November 2026): 21, 24, 25 और 26
  • दिसंबर (Shaadi Muhurat December 2026): 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12

ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2026 Horoscope: शुरू हुए इन 3 राशियों के संघर्ष से भरे दिन, बुध गोचर का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव

विज्ञापन

2026 में गृह प्रवेश की शुभ तिथियां

  • फरवरी (Griha Pravesh Muhurat February 2026): 6, 11, 19, 20, 21, 25 और 26
  • मार्च (Griha Pravesh Muhurat March 2026): 4, 5, 6, 9, 13 और 14
  • अप्रैल (Griha Pravesh Muhurat April 2026): 20
  • मई (Griha Pravesh Muhurat May 2026): 4, 8 और 13
  • जून (Griha Pravesh Muhurat June 2026): 24, 26 और 27
  • जुलाई (Griha Pravesh Muhurat July 2026): 1, 2 और 6
  • अगस्त, सितंबर, अक्टूबर: इन महीनों में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है.
  • नवंबर (Griha Pravesh Muhurat November 2026): 11, 14, 20, 21, 25 और 26
  • दिसंबर (Griha Pravesh Muhurat December 2026): 2, 3, 4, 11, 12, 18, 19 और 30

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola