Kharmas 2024 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए खरमास के हर एक दिन का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, खरमास में सूर्य देव की पूजा करने से साधक को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में मौजूद सूर्य दोष का प्रभाव कम होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 15 दिसंबर 2024 को देर रात 10 बजकर 19 मिनट से खरमास का आरंभ हो गया है, जिसका समापन अगले साल 2025 में 4 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर होगा।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि खरमास के दौरान यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसे सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और जीवन में खुशियां बरकरार रहती हैं। चलिए जानते हैं खरमास के अचूक उपायों के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के जीवन में यदि बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो वो खरमास में सूर्य देव की उपासना करें। रोजाना तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल में चावल या लाल फूल जरूर डालें। इस उपाय से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, जिसके प्रभाव से जीवन में आ रही समस्याएं कम हो जाएंगी।
वृषभ राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए रोजाना सूर्य देव को समर्पित किसी भी मंत्र का 108 बार जाप करें।
मिथुन राशि
खरमास में रविवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य देव की पूजा करना शुभ रहेगा। पूजा करने के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ जरूर करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Kharmas 2024: 14 जनवरी से पहले 3 राशियों को होगा मोटा मुनाफा! शुक्र और बुध खरमास में करेंगे गोचर
कर्क राशि
खरमास में कर्क राशि के जातक जरूरतमंद लोगों को यदि दान देंगे, तो इससे उन्हें सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को यदि सूर्य देव को प्रसन्न करना है, तो इसके लिए रोजाना आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या राशि
खरमास में सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कन्या राशि के जातक जल में तिल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें। इस उपाय से आपके ग्रह शांत होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातक खरमास में जरुरमंद लोगों को यदि लाल रंग के वस्त्रों का दान करते हैं, तो इससे उन्हें पुण्य मिलेगा। साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि
खरमास में वृश्चिक राशि के जातक यदि माथे पर रोजाना केसर का तिलक लगाते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। सूर्य के मजबूत होने से साधक की सेहत अच्छी रहेगी और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
धनु राशि
सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए धनु राशि के जातक अपने घर के मुख्य द्वार पर सूर्य से संबंधित कोई चीज लगाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा और घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
मकर राशि
सूर्य के बीच मंत्रों का जाप करना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर में खुशियों का आगमन होगा।
कुंभ राशि
खरमास के दौरान कुंभ राशि के जातक यदि अपने घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करते हैं, तो इससे उनके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होगा और घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
मीन राशि
खरमास में गरीबों को अन्न या फल का दान करना मीन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: शनि-शुक्र समेत 4 ग्रह 2025 में चलेंगे उल्टी चाल; 3 राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी धन-संपत्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
2 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
8 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines