Kharmas 2024: सूर्य की कृपा से 12 राशियों का धन-खुशियों से भरेगा घर! करें ये उपाय

Kharmas 2024 Upay: खरमास का हर एक दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति खरमास में सच्चे मन से सूर्य देव की पूजा और कुछ अचूक उपाय करता है, तो जीवनभर उसके घर में खुशियां बरकरार रहती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति को भी बल मिलता है।

Kharmas 2024 Upay

खरमास में इन उपायों से चमकेगी किस्मत!

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि खरमास के दौरान यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसे सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और जीवन में खुशियां बरकरार रहती हैं। चलिए जानते हैं खरमास के अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन में यदि बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो वो खरमास में सूर्य देव की उपासना करें। रोजाना तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल में चावल या लाल फूल जरूर डालें। इस उपाय से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, जिसके प्रभाव से जीवन में आ रही समस्याएं कम हो जाएंगी।

वृषभ राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए रोजाना सूर्य देव को समर्पित किसी भी मंत्र का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

खरमास में रविवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य देव की पूजा करना शुभ रहेगा। पूजा करने के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ जरूर करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

खरमास में कर्क राशि के जातक जरूरतमंद लोगों को यदि दान देंगे, तो इससे उन्हें सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को यदि सूर्य देव को प्रसन्न करना है, तो इसके लिए रोजाना आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

खरमास में सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कन्या राशि के जातक जल में तिल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें। इस उपाय से आपके ग्रह शांत होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक खरमास में जरुरमंद लोगों को यदि लाल रंग के वस्त्रों का दान करते हैं, तो इससे उन्हें पुण्य मिलेगा। साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

खरमास में वृश्चिक राशि के जातक यदि माथे पर रोजाना केसर का तिलक लगाते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। सूर्य के मजबूत होने से साधक की सेहत अच्छी रहेगी और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

धनु राशि

सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए धनु राशि के जातक अपने घर के मुख्य द्वार पर सूर्य से संबंधित कोई चीज लगाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा और घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

सूर्य के बीच मंत्रों का जाप करना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ राशि

खरमास के दौरान कुंभ राशि के जातक यदि अपने घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करते हैं, तो इससे उनके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होगा और घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

खरमास में गरीबों को अन्न या फल का दान करना मीन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ