Food Selfie: खाना यानी भोजन को माता अन्नपूर्णा का रूप माना गया है, जो कि देवों के देव महादेव की पत्नी देवी पार्वती का एक स्वरूप हैं. वहीं, उपनिषदों में अन्न को ‘ब्रह्म’ का स्थान दिया गया है क्योंकि ये शरीर को ऊर्जा और आत्मा को धारण करने की अद्भुत शक्ति देता है. इसलिए अन्न का अपमान करने से व्यक्ति को महापाप लगता है. साथ ही वो जीवनभर विभिन्न कष्टों का सामना करता है. इसके अलावा पौराणिक शास्त्रों में भी खाना खाने से पहले उसकी सेल्फी लेने व तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फोटो को पोस्ट करना वर्जित माना गया है.
यहां पर आप जान पाएंगे कि क्यों खाने की सेल्फी नहीं लेनी चाहिए और क्यों उसे किसी भी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने से बचना चाहिए.
अन्न का महत्व
सनातन धर्म और वैदिक ज्योतिष शास्त्र में खाना खाने से पहले उसकी सेल्फी लेना वर्जित माना गया है. दरअसल, भोजन को साक्षात ब्रह्म और माता अन्नपूर्णा का रूप माना जाता है, इसलिए अन्न का सदा सम्मान किया जाता है. साथ ही खाने को बर्बाद न करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा व्यक्ति को अन्न की कमी का सामना जीवन में कभी न कभी करना ही पड़ता है.
खाना खाने से पहले उसकी सेल्फी लेने के नुकसान
- शास्त्रों के अनुसार, खाने की तस्वीर खींचने या उसकी सेल्फी को सोशल मीडिया पर साझा करने से भोजन का अनादर होता है, जिससे घर में बरकत नहीं होती है और परिवार वाले परेशान रहते हैं.
- माना जाता है कि जब आप खाने को सजाकर उसकी तस्वीरें लेते हैं और उसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट करते हैं तो कई लोगों की नजर उस पर पड़ती है, जिससे नजर लगती है. ऐसे में भोजन से सकारात्मक ऊर्जा नहीं मिलती है, बल्कि तबीयत खराब हो जाती है.
ये भी पढ़ें- Morning Dreams: सुबह देखे गए सपने कितने समय में सच होते हैं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
खाना खाने से पहले क्या करें?
भोजन करने से पहले गलती से भी मोबाइल फोन को हाथ न लगाएं. दरअसल, फोन में नकारात्मक ऊर्जा और काफी बैक्टीरिया होते हैं, जो खाने में भी आ सकते हैं. इसलिए भोजन करने के समय पवित्रता का ध्यान रखें और मोबाइल से दूरी बनाएं. साथ ही खाना खाने से पहले उसकी सेल्फी लेने की जगह ईश्वर को भोजन देने के लिए हाथ जोड़कर धन्यवाद करें.
ये भी पढ़ें- Dream Signs: सपने में आए Idea को Real Life में Follow करें या नहीं? जानें स्वप्न शास्त्र का मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
7 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
10 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
11 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
13 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
17 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines