हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Signs From Crows: कौआ सिर छूकर जाए तो क्या होता है? पितृ नाराज हैं या खुश, यहां जानें संकेत

Signs From Crows: हिंदू धर्म में कौआ को पितरों का प्रतीक व दूत माना गया है, जिनके जरिए व्यक्ति को भविष्य की घटनाओं से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं. इसमें कौआ का व्यक्ति के सिर के ऊपर बैठना, सिर को छूना या मंडराना आदि को भी अहम संकेत माना गया है, जिनके बारे में विस्तार से आप यहां पर जानेंगे.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Signs From Crows: सनातन धर्म में पितृ यानी पितरों की पूजा का खास महत्व है. मान्यता है कि जिन लोगों के पितृ उनसे खुश होते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली रहती है. साथ ही वंश की वृद्धि होती है और घर वालों को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. हालांकि, कुछ विशेष तरीकों व उपायों से आप जान सकते हैं कि आपके पितृ आपसे खुश हैं या नहीं. इसके अलावा कौआ के जरिए भी पितृ अपना संदेश भेजते हैं क्योंकि इन्हें पितरों का दूत माना जाता है.

आज हम आपको शकुन शास्त्र की मदद से ये बताने जा रहे हैं कि कौआ सिर छूकर जाए तो क्या होता है. साथ ही इससे मिलने वाले अन्य संकेतों के बारे में आप जान पाएंगे.

कौआ सिर छूकर जाए तो क्या होता है?

कौआ का सिर को छूकर जाना शुभ होता है. शकुन शास्त्र के अनुसार, ये संकेत है कि आपके पितृ आपसे खुश हैं और उनका आशीर्वाद आपके ऊपर बना हुआ है. साथ ही इसे भविष्य में किसी बड़े व सकारात्मक बदलाव से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

कौआ का सिर पर चोंच मारना कैसा होता है?

शकुन शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, कौआ का सिर पर चोंच मारना शुभ नहीं होता है. ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आपको पैसों की कमी, खराब सेहत, गृह क्लेश या अन्य किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा इसे शनि दोष और पितृ दोष का भी अहम संकेत माना जाता है.

कौआ का पैर मारना कैसा होता है?

यदि किसी व्यक्ति को कौआ ने पैर मारा है तो ये शुभ नहीं है. शकुन शास्त्र के अनुसार, ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आप किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं. ऐसे में आपको हर मामले में सावधान रहने की जरूरत है. खासकर, धन और अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Tripushkar Yog 2026: मेष समेत 5 राशियों को जून में मिलेगा मेहनत का फल, दो बार बनेगा ‘त्रिपुष्कर योग’

कौआ का बीट गिरना शुभ या अशुभ?

शकुन शास्त्र के अनुसार, कौआ का व्यक्ति के ऊपर बीट (मल) करना एक अशुभ है. इसे भविष्य की किसी अनहोनी घटना से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola