Tripushkar Yog 2026: मेष समेत 5 राशियों को जून में मिलेगा मेहनत का फल, दो बार बनेगा 'त्रिपुष्कर योग'

Tripushkar Yog 2026: जून 2026 में अति लाभकारी त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जिस दौरान किए गए कार्यों का 3 गुना फल मिलता है. चलिए अब जानें जून 2026 में कब-कब त्रिपुष्कर योग बनेगा. साथ ही आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों को इस महीने मेहनत का पूर्ण फल मिलने के योग हैं.

Tripushkar Yog 2026
1 / 6

16 जून 2026 को दोपहर 4 बजकर 12 मिनट पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो कि अगले दिन 17 जून 2026 को सुबह 12 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद 21 जून 2026 को सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर फिर से त्रिपुष्कर योग का आरंभ होगा, जो कि उसी दिन दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. ऐसे में कुछ राशियों को जून 2026 के दूसरे भाग में त्रिपुष्कर योग से लाभ होने के योग हैं. यहां पर आप जान सकते हैं कि इन 5 राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

नई चीजों को सीखने का प्रयास कामयाब होगा. उम्मीद से ज्यादा मान-सम्मान मिलने से खुश रहेंगे. साथ ही घरवालों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा. पैरों में दर्द की समस्या भी इस दौरान आपकी खुशियों को कम नहीं कर पाएगी.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-3 / 6

किसी नई चीज को सीखने का मौका मिलेगा. कार्यस्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा. आप ऑफिस पॉलिटिक्स से बचे रहेंगे और समय पर अपना टारगेट अचीव करेंगे. आर्थिक स्थिति का साथ भी इस दौरान आपको मिलने वाला है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-4 / 6

जिन लोगों को खुद का काम है या जो नौकरी करते हैं, उनकी इनकम में इस दौरान अच्छा-खासा इजाफा हो सकता है. इस दौरान रिश्तों में नजदीकियां आने से घर का माहौल ठीक रहेगा. साथ ही संपत्ति खरीदने का फैसला लाभदायक साबित होगा. ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-5 / 6

सिंगल लोगों को अपने जीवनसाथी से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा. उम्मीद है कि आर्थिक स्थिति का साथ भी इस दौरान आपको मिलेगा. सेहत की बात करें तो पैरों में अकड़न की समस्या काफी कम होगी. ये भी पढ़ें- Palmistry Grille Marks: हथेली पर जाली का डिजाइन बनना शुभ या अशुभ? 5 पर्वतों का अलग-अलग फल जानें

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-6 / 6

इस दौरान अपने हाथ से कोई भी अवसर आप जाने न दें. दिल लगाकर मेहनत करने से करियर में बहुत ऊंचा स्थान प्राप्त कर पाएंगे. साथ ही आर्थिक स्थिति और शारीरिक सेहत मजबूत होगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन