---विज्ञापन---

क्या है करवा चौथ के चांद की टाइमिंग! जानें आपके शहर में कब होगा ‘चांद का दीदार’

Karwa Chauth Moon Timing 2024: 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इन दौरान महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। व्रत खोलने के लिए हर शहर में चांद निकलने का अलग अलग-अलग समय है।

Karwa Chauth Moon Timing 2024: करवा चौथ के मौके पर देशभर की महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का ये व्रत सूरज निकलने से लेकर चांद निकलने तक रहता है। शाम के वक्त सभी व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की पूजा करती हैं। उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण किया जाता है। करवा चौथ पर चांद का दीदार दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, लखनऊ, पटना, मुंबई और कोलकाता में किस वक्त होगा? यहां देखें पूरी लिस्ट।

क्या है करवा चौथ का शुभ मुहूर्त?

पूर्णिमांत कैलेंडर के अनुसार, करवा चौथ हिंदू महीने कार्तिक में कृष्ण पक्ष चतुर्थी को पड़ता है। करवा चौथ पूरे भारत में एक ही दिन मनाया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ द्रिक पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ की चतुर्थी तिथि की शुरुआत आज (रविवार) सुबह 6 बजकर 46 मिनट से हो रही है। वहीं, इसका समापन कल (सोमवार) प्रात: 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। करवा चौथ के पूजा मुहूर्त की बात करें तो ये आज शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 बजे तक रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Zodiac Signs: करवा चौथ पर शनि के शुभ योग से 5 राशियां होंगी मालामाल, सौभाग्य-समृद्धि में होगी वृद्धि!

किस शहर में कब निकलेगा चांद?

नई दिल्ली में चांद निकलने का समय शाम 7:54 बजे, गुरुग्राम में 7:55, फरीदाबाद में 7:54 बजे, नोएडा में 7:54 बजे, मेरठ में 7:51 बजे, लखनऊ में 7:44 बजे, आगरा में 7:55 बजे, बरेली में 7:46 बजे, मुरादाबाद में 7:47 बजे, मथुरा में 7:55 बजे, वाराणसी में 7:39 बजे, गोरखपुर में 7:34 बजे, प्रयागराज में 7:43 बजे, कानपुर में 7:47 बजे, ऋषिकेश में 7:45 बजे, जयपुर में 8:05 बजे, उदयपुर में 8:19 बजे, गांधीनगर में 8:27 बजे, सूरत में 8:32 बजे, अहमदाबाद में 8:28 बजे, चंडीगढ़ में 7:50 बजे, शिमला में 7:47 बजे, जम्मू में 7:51 बजे, श्रीनगर में 7:47 बजे, ईटानगर में 6:50 बजे, चैन्नई में 20:20 बजे और हेदराबाद में 20:18 चांद दिखेगा।

---विज्ञापन---

करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ का त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए बहुत खास त्योहार है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के व्रत को लेकर कहा जाता है कि ये पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को गहरा करता है। करवा चौथ का इतिहास का काफी पुराना है, राजा-महाराजाओं के जमाने से लोग इसको मनाते आ रहे हैं।

Note: दी गईं सभी जानकारियां मान्यताओं के आधार पर हैं। 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज करवा चौथ पर कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

First published on: Oct 20, 2024 08:59 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola