Aaj Ka Rashifal: आज करवा चौथ पर कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 20 October 2024: आज 20 अक्टूबर को करवा चौथ है और 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आइए इसके बारे में राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 4 November 2024 lucky zodiac signs

आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 20 October 2024: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी सुबह 06 बजकर 46 मिनट से लग जाएगी, जो अगले दिन यानी 21 अक्टूबर की सुबह 04 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 20 अक्टूबर को करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 20 अक्टूबर का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

3. मिथुन राशि

चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामले में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। धन में कमी हो सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

4. कर्क राशि

व्यर्थ की उलझन रहेगी। वाणी पर संयम रखें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। मन में अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

6. कन्या राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। विपरीत राजयोग व्यावसायिक सफलता देगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

9. धनु राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे। आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद ले व सूर्य को जल दे तथा घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ