---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sankashti Chaturthi 2024: कार्तिक संकष्टी चतुर्थी पर 12 राशियों का होगा भाग्योदय! राशि अनुसार ऐसे करें गणेश पूजन

Sankashti Chaturthi 2024: भगवान गणेश को समर्पित कार्तिक संकष्टी चतुर्थी का व्रत इस बार 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस शुभ दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करने से साधक को अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं उन्हीं अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Sankashti Chaturthi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए कार्तिक माह का खास महत्व है। ये पूरा महीना व्रत-त्योहार और दान-पुण्य के लिहाज से बेहद खास है। इसके अलावा इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस बार कार्तिक माह में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी पड़ रहा है, जिससे उस दिन का महत्व अपने आप में बढ़ गया है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर माह की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणपति को समर्पित है, जिस दिन व्रत रखने के साथ-साथ बप्पा की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस बार कार्तिक संकष्टी चतुर्थी का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा, जिस दिन करवा चौथ का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन यदि कोई व्यक्ति भगवान गणेश को राशि अनुसार कुछ चीजों का भोग लगाता है, तो उनके सभी दुख-दर्द खत्म हो सकते हैं। यहां तक कि पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं राशि अनुसार बप्पा को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

मेष राशि

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश और हनुमान जी को मेष राशि के जातकों के इष्ट देव माना जाता है। ऐसे में कार्तिक संकष्टी चतुर्थी के दिन यदि इस राशि के लोग सच्चे मन से भगवान गणेश की उपासना करते हैं, तो उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। पूजा करने के साथ-साथ भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाना भी शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आती रहती हैं, उन्हें संकष्टी चतुर्थी के शुभ दिन भगवान गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही शुद्ध देसी घी का दो मुखी दीपक जलाएं। इसी के साथ घी में मिश्री मिलाकर उसका भोग बप्पा को लगाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: मंगल की विशेष कृपा से इस राशि की बढ़ेगी आमदनी, पुराने निवेश से भी होगा धन लाभ!

मिथुन राशि

कार्तिक संकष्टी चतुर्थी के दिन मिथुन राशि के जातक भगवान गणेश की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें मूंग के लड्डूों का भोग लगाएं। इसी के साथ काले कंबल का दान करना भी शुभ रहेगा। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-शांति और खुशहाली का वास होगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

जिन लोगों के घर में सदा परेशानियां बनी रहती हैं, वो कार्तिक संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की उपासना जरूर करें। इसी के साथ भगवान को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और सफेद फूल अर्पित करें। इस उपाय से आपको बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए सिंह राशि के जातक कार्तिक संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को लाल पुष्प और मोतीचूर के लड्डू चढ़ाएं। इस उपाय से जल्द ही आपको अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कार्तिक संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की सच्चे मन से आराधना करें। बप्पा को तुलसी की माला पहनाएं और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इस उपाय से आपको भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

तुला राशि

कार्तिक संकष्टी चतुर्थी के दिन तुला राशि के जातक गणेश जी की पूजा करें। बप्पा को 5 नारियल का भोग लगाएं। भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं। इस दौरान मन ही मन अपनी परेशानी को बोलें। इस उपाय से जल्द ही आपको अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

यदि आप चाहते हैं कि सदा आपके जीवन में खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए कार्तिक संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा करें। भगवान को सिंदूर और लाल फूल अर्पित करें। इसी के साथ केले के पेड़ की पूजा करना भी शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को यदि भगवान गणेश को प्रसन्न करना है, तो उन्हें पीले रंग के फूल चढ़ाएं। इसी के साथ बेसन से बने लड्डुओं का भोग लगाएं। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी। साथ ही भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए भगवान गणेश की आराधना करें। बप्पा को पान, लौंग, मोदक, सुपारी और इलायची का भोग लगाएं।

कुंभ राशि

कार्तिक संकष्टी चतुर्थी के दिन कुंभ राशि के जातक यदि सच्चे मन से भगवान गणेश की उपासना करते हैं, तो उनकी सभी परेशानियां बप्पा के आशीर्वाद से दूर हो सकती हैं। पूजा करने के साथ-साथ बप्पा को उनके प्रिय मोदक का भोग लगाना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातक यदि कार्तिक संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को शहद और केसर का भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें बप्पा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही जीवन में खुशहाली और धन का वास होगा।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: इन 5 राशियों की बंद किस्मत के ताले खुले! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 15, 2024 08:11 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola