हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर चांद न दिखे तो इन 3 तरीकों से खोलें व्रत! जानें धार्मिक नियम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत शाम में चांद की पूजा करने के बाद ही खोला जाता है। इसी वजह से इस दिन प्रत्येक व्रती महिला को चांद के दीदार का इंतजार होता है, लेकिन किसी वजह से यदि इस दिन चांद ही न दिखे, तो ऐसी परिस्थिति में व्रत का पारण कैसा होगा? चलिए जानते हैं तीन ऐसे तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आप बिना चांद को देखे भी करवा चौथ का व्रत खोल सकती हैं।  

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024

Karwa Chauth 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही माता करवा, देवी पार्वती, भगवान शिव, भगवान गणेश और कार्तिकेय जी की उपासना की जाती है। करवा चौथ का व्रत शाम में चंद्रोदय होने के बाद च्रंद देव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर खोला जाता है। इसी वजह से इस दिन हर व्रती महिला चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करती है। रात को जैसे ही चांद का दीदार होता है, वो छलनी से सबसे पहले चांद को देखती हैं और फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं।

हालांकि चांद को देखे बिना भी करवा चौथ का व्रत खोला जा सकता है। आसमान पर छाए घने बादल, बारिश या किसी अन्य कारण की वजह से आपको चांद नजर नहीं आता है, तो ऐसी परिस्थिति में भी आप अपनी व्रत खोल सकती हैं। चलिए जानते हैं तीन ऐसे तरीकों के बारे में, जिन्हें अपनाकर चांद को देखे बिना भी करवा चौथ का व्रत खोला जा सकता है।

2024 में करवा चौथ कब है?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, दिन रविवार को रखा जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया कब? जानें पूजा का सही मुहूर्त

करवा चौथ पर चांद किस समय निकलेगा?

करवा चौथ के दिन देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 5 बजकर 46 मिनट से लेकर 7 बजकर 02 मिनट तक है, जबकि व्रत का पारण शाम में 7 बजकर 53 मिनट के बाद करना शुभ रहेगा। दिल्ली और उसके आसपास की जगह में इस बार करवा चौथ के दिन शाम करीब 7 बजकर 44 मिनट पर चांद निकल सकता है।

विज्ञापन

चांद न निकले, तो कैसे खोलें व्रत?

  • यदि खराब मौसम की वजह से आपके शहर में चांद नहीं दिखाई देता है, तो ऐसी परिस्थिति में आप अपने किसी जानने वाले को कॉल कर सकते हैं, जो किसी अन्य शहर में रहता है। यदि उनके शहर में चांद निकल रहा है, तो वीडियो कॉल के जरिए आप अपने व्रत को खोल सकते हैं। वीडियो कॉल के जरिए व्रत खोलना पॉसिबल नहीं है, तो ऐसे में आप उस दिशा की तरफ मुंह करके व्रत खोल सकते हैं, जहां से चांद निकलता है।
  • आसमान में छाए बादल की वजह से यदि आपको चांद नहीं दिखाई देता है, तो ऐसे में आप भगवान शिव जी के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा की पूजा करने के बाद भी व्रत का पारण कर सकती हैं।
  • करवा चौथ के दिन यदि आसमान में आपको चांद नहीं दिखाई दे रहा है, तो ऐसे में चांद निकलने वाली दिशा की तरफ मंदिर में एक चौकी रखें। चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। कपड़े के ऊपर चावल की मदद से चंद्रमा की आकृति बनाएं। इस दौरान ओम चतुर्थ चंद्राय नमः मंत्र का तीन से पांच बार जाप करें। चंद्रमा की पूजा करने के बाद व्रत का पारण करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola