हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kartik Month 2025: आज हो रहा कार्तिक महीने का आरंभ, करें ये 5 खास उपाय, भगवान विष्णु की कृपा होगी धन-धान्य की प्राप्ति

Kartik Month 2025: कार्तिक महीने की शुरुआत 8 अक्टूबर से हो रही है. कार्तिक महीना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना के लिए खास माना जाता है. आप इस महीने में 5 खास उपाय कर सुख-समृद्धि पा सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kartik Month 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष के आठवें महीने कार्तिक की शुरुआत 8 अक्टूबर से हो रही है. कार्तिक का महीना पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही खास होता है. आप इस महीने में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन लाभ पा सकते हैं. कार्तिक मास में किए गए उपायों से आप सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति कर सकते है. यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है. कार्तिक महीने में दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन और छठ महापर्व जैसे कई व्रत-त्योहार आते हैं. आप कार्तिक मास में कुछ खास उपायों को कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं.

कार्तिक मास में करें ये 5 खास उपाय (Kartik Month Astrological Remedies)

दान और पुण्य

कार्तिक महीने में दान-पुण्य का खास महत्व होता है. आपको इस महीने में अन्नदान, गौदान, तुलसी दान और ब्राह्मण को भोजन का दान करना चाहिए. इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि मिलती है.

विज्ञापन

श्रीहरि की पूजा

कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. कार्तिक महीने में ही देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं. इसके साथ ही चातुर्मास की समाप्ति होती है. भक्त कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Karwa Chauth 2025: क्या पति भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत? जानें इसके नियम

गंगाजल से स्नान

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में गंगा स्नान का काफी महत्व होता है. आपको कार्तिक महीने में गंगा स्नान करना चाहिए. अगर यह संभव नहीं है तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें.

सात्विक भोजन करें

विज्ञापन

कार्तिक का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. आपको इस महीने में मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. आपको सात्विक भोजन करना चाहिए. इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

तुलसी के पास दीपक

विज्ञापन

आपको भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola