Kartik Maas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, 8वें महीने कार्तिक का आरंभ आज हो गया है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. कार्तिक माह 27 अक्टूबर 2026 से लेकर 24 नवंबर 2026 तक रहेगा. कार्तिक माह के दौरान आपको कई उपायों को करना चाहिए. यह महीना भगवान विष्णु और तुलसी पूजा के लिए खास माना जाता है. कार्तिक माह में तुलसी पूजा करने और तुलसी विवाह की परंपरा है. कार्तिक महीने के महत्व और नियमों के बारे में जानते हैं.
कार्तिक माह का महत्व
कार्तिक महीना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, विष्णु भगवान की पूजा, तुलसी के पौधे की पूजा, स्नानदान और दीपदान के लिए खास है. कार्तिक महीने में देव उठनी एकादशी आती है. इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने के निद्रा योग के बाद जागते हैं. तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है. कार्तिक माह में तुलसी की नियमित पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
ये भी पढ़ें – Dev Uthani Ekadashi 2026: कब है देव उठनी एकादशी व्रत? 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
कार्तिक माह के नियम
- कार्तिक महीने में प्याज, लहसुन और अन्य तामसिक नहीं करना चाहिए. खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आपको सात्विक भोजन करना चाहिए.
- इस महीने में इंद्रियों पर संयम रखें और सत्य कर्म करने चाहिए.. इसके साथ ही जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए.
- आप किसी की निंदा करने से बचें. बुराई करने और किसी का बुरा करने से बचना चाहिए. वरना आपको इसके कारण अशुभ परिणाम झेलने पड़ते हैं.
तुलसी विवाह 2026
तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाएगा. इस दिन लोग तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराते हैं. चातुर्मास के दौरान विवाह कार्य पर रोक रहती है. देवउठनी एकादशी के बाद अगले दिन तुलसी विवाह के साथ ही शादी और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. तुलसी विवाह के मौके पर लोग घरों में मौजूद तुलसी के पौधे को अच्छे से सजाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
20 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
22 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
23 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 day agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines