Kartik Maas 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए कार्तिक माह का विशेष महत्व है, जिसे काफी पवित्र माना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार, कार्तिक माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसी वजह से इस माह को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास 18 अक्टूबर 2024 से लेकर 15 नवंबर 2024 तक रहेगा। कार्तिक माह में राधा रानी और बांके बिहारी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस दौरान किए गए कार्यों का ज्यादातर शुभ फल ही मिलता है। इसी वजह से कार्तिक माह में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ दान-पुण्य आदि कार्य किए जाते हैं।
आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए तीन ऐसे अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें यदि आप कार्तिक माह के दौरान नियमित रूप से करते हैं, तो आपको राधा रानी और बांके बिहारी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आपको अपनी सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
कार्तिक माह के अचूक उपाय
- कार्तिक माह के दौरान रोजाना प्रात: काल 4 बजे मंगला आरती करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगला आरती के जरिए भगवान को जगाया जाता है। यदि किसी वजह से आप मंदिर जाकर मंगला आरती नहीं कर पा रहे हैं, तो धूप या दीपक के जरिए आप घर पर ही मंगला आरती कर सकते हैं। मंगला आरती करने के बाद सुबह 07:30 बजे के आसपास राधा रानी के नाम का जाप करें। घर या मंदिर में भजन-कीर्तन करें।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: ये 3 राशियां जल्द बन सकती हैं अमीर! शनि के नक्षत्र में हुआ शुक्र गोचर
- भजन-कीर्तन और राधा रानी के नाम का जाप करने के बाद घर में दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय राधा रानी और बांके बिहारी के नाम का जाप करें। इसी के साथ दीपक का दान करना भी शुभ रहेगा। इस उपाय से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और परिवारवालों के बीच प्यार बढ़ेगा।
- कार्तिक माह के दौरान तुलसी माता की पूजा करना भी शुभ होता है। यदि किसी वजह से आप तुलसी के पेड़ की पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आप तुलसी माला की पूजा भी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी की माला भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ मानी जाती है। तुलसी माला की जाप करने से साधक को कई यज्ञ करने के बराबर पुण्य फल मिलता है। इसी के साथ भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज से 12 राशियों की धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! पंडित सुरेश पांडेय से जानें गुडलक बढ़ाने के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 hr agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
4 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
8 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines