Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल, सूर्य, बुध, चंद्र, गुरु, शनि, शुक्र, राहु और केतु नवग्रहों को देवता का दर्जा दिया गया है। जिन लोगों के ऊपर नवग्रह मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है। वहीं कुंडली में इनके कमजोर होने के कारण अच्छे-खासे व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है। माना जाता है कि जब ग्रहों का समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है।
आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर इस समय सूर्य और गुरु देव की विशेष कृपा बनी हुई है। सूर्य-गुरु के आशीर्वाद से आज का दिन उनका अच्छा रहेगा। इसी के साथ आपको 12 राशियों के प्रभावशाली उपायों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिन्हें करने से आप आज के अपने दिन को खास बना सकते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं आपके ऊपर इस समय कौन-कौन से ग्रह मेहरबान हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।