Astro Tips: कई बार फाइनेंशियल कंडीशन खराब होने पर व्यक्ति को कर्ज लेना पड़ता है। कर्ज के इस जाल को जंजाल बनने में देर नहीं लगती है। जब व्यक्ति इस कर्ज के जाल में पूरी तरह से फंस जाता है तो मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो जाता है।
हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा से कहते थे कि कर्ज लेना आसान होता है पर उसे चुकाना काफी मुश्किल होता है। फिर भी अगर आप कर्ज के जाल में फंस चुके हैं और कोशिशों के बाद भी निकल नहीं पा रहे हैं तो कुछ ज्योतिषीय उपाय आपकी हेल्प कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Shani Dev Puja: शनिदेव को भूलकर भी न करें प्रणाम, जीवन भर रहेंगे परेशान!
कर्ज से मुक्ति दिलाएंगे ये उपाय
- बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी और चीनी मिलाकर गाय को खिलाएं । इससे कर्ज जल्दी उतरने लगता है।
- मंगल के अशुभ प्रभाव के कारण कर्ज चढ़ता है। ऐसे में रोज लाल मसूर की दाल का दान करें।
- वास्तु के अनुसार घर के ईशान कोण को हमेशा साफ और स्वच्छ रखें।
- ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ किसी माह के शुक्ल पक्ष में बुधवार से शुरू करें और डेली करते रहें। धीरे-धीरे आप कर्ज से मुक्ति पा लेंगे।
- जब भी कर्ज अदा करें तो कोशिश करें कि वो दिन मंगलवार हो। ऐसा करने से कर्ज जल्दी उतरता है।
- शनिवार के दिन अपनी लंबाई के बराबर एक धागा लें और उसको जटा वाले नारियल पर लपेट दें। इसके बाद इस नारियल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से कर्ज मुक्ति होती है।
- अमावस्या के दिन जरूरतमंद को खाना खिलाएं और फल का दान करें।
- गुरुवार और शुक्रवार के दिन तुलसी माता का पूजन करें। रविवार को छोड़कर नियमित रूप से तुलसी माता को जल अर्पित करें।
- शुक्रवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर श्रीलक्ष्मी सूक्तम का पाठ करें। ऐसा करने से धन का आगमन होता है।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: बेरोजगारी से हैं परेशान तो आज से ही शुरू कर दें ये 7 काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
15 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
16 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
19 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
20 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
23 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines