---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kanya Sankranti 2024: कन्या संक्रांति पर आज स्नान-दान के लिए मिलेगा इतना समय, नोट कर लें महा पुण्यकाल

Kanya Sankranti 2024: आज सोमवार 16 सितंबर 2024 को कन्या संक्रांति है। आज के दिन ही विश्वकर्मा पूजा की जाती है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आइए जानते हैं, आज पितरों को प्रसन्न करने लिए स्नान-दान कर लाभ कमाने का शुभ मुहूर्त क्या है?

---विज्ञापन---

Kanya Sankranti 2024: सोमवार 16 सितंबर 2024 के दिन सूर्यदेव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान सूर्यदेव के इस राशि परिवर्तन को ‘कन्या संक्रांति’ कहते हैं। कन्या संक्रांति से छठे हिंदू सौर महीने की शुरुआत होती है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि यह दिन पितृदोष और कालसर्प दोष से छुटकारा पाने का विशेष दिन होता है। आइए जानते हैं, कन्या संक्रांति का महत्व क्या है, आज स्नान-दान के लिए मुहूर्त और महा पुण्यकाल का समय क्या है?

कन्या संक्रांति का महत्व

हिंदू धर्म के ग्रंथों के अनुसार, कन्या संक्रांति का दिन पितरों और पूर्वजों के लिए तर्पण, पिंडदान और पंचबलि कर्म के लिए बेहद उपयुक्त माना गया है। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन से सभी तरह के संकट दूर होते हैं। आज के दिन गरीबों को दान देने से सभी प्रकार के धन संकटों का समाधान होने लगता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

आज होता है विश्वकर्मा पूजन

कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है, जो देवताओं के इंजीनियर या आर्किटेक्ट माने जाते हैं। मान्यता है भगवान ब्रह्मा ने इस सृष्टि की रचना की है, तो भगवान विश्वकर्मा ने इसे सजाने और संवारने का काम किया है। विश्वकर्मा पूजन होने के कारण कन्या संक्रांति का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। बिहार, बंगाल, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस दिन विधि-विधान से विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।

---विज्ञापन---

स्नान-दान के लिए मिलेगा इतना समय

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या संक्रांति के दिन नदियों और सरोवरों में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाता है और फिर दान-पुण्य का किया जाता है। आज कन्या संक्रांति पुण्य काल यानी स्नान-दान के लिए 06 घंटे 9 मिनट की अवधि मिल रही है।

कन्या संक्रांति पुण्य काल: यह दोपहर 12:16 से शाम 06:25 तक है।

---विज्ञापन---

कन्या संक्रांति महा पुण्यकाल: यह आज शाम 04:22 से 06:25 तक है।

कन्या संक्रांति का क्षण: शाम 07:53 बजे (भगवान सूर्य एग्जैक्ट इस समय पर अपना राशि परिवतन करेंगे)।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mahalaya 2024: महालया क्या है, नवरात्रि से इसका क्या संबंध है? जानें महत्व और जरूरी जानकारियां

ये भी पढ़ें:  Temples of India: जिंदा लड़की की समाधि पर बना है वाराणसी का यह मंदिर, दिल दहला देने वाला है इतिहास!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 16, 2024 08:34 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola