हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kanya Pujan 2026 Today: आज है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? जानें कन्याओं को भोजन कराने की सही विधि

Shardiya Navratri Ashtami Navami: आज 19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि दोनों का व्रत और पूजन किया जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोनों तिथियों का कन्या पूजन कर सकते हैं.

विज्ञापन
कन्या पूजन करने की सही विधि के बारे में आप यहां जान सकते हैं. (Photo Credit - AI)

Kanya Pujan 2026 Today: नवरात्रि पर्व के दौरान अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने का विधान है. आज अष्टमी और नवमी तिथि दोनों का संयोग बन रहा है. ऐसे में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी-नवमी व्रत और पूजन किया जाएगा. आज कन्या पूजन किया जाएगा. शारदीय नवरात्रि पर्व के मौके पर अष्टमी और नवमी की संयुक्त पूजा की जाएगी. आइये नवरात्रि व्रत और कन्या पूजन के नियमों के बारे में जानते हैं.

अष्टमी नवमी संयुक्त पूजा

आज अष्टमी तिथि की देवी मां महागौरी और नवमी तिथि की देवी मां सिद्धिदात्री की संयुक्त पूजा कर सकते हैं. इसके साथ ही अष्टमी पूजने वाले और नवमी पूजने वाले लोग कन्या पूजन कर सकते हैं. आप विधि-विधान से अष्टमी और नवमी तिथि से जुड़े अनुष्ठान और पूजा करने के बाद कन्या पूजन करें. आइये कन्या पूजन करने के मुहूर्त और विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि अष्टमी-नवमी की संयुक्त पूजा आज, जानिए विधि, मंत्र और आरती

विज्ञापन

कन्या पूजन शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि का कन्या पूजन आप अष्टमी तिथि के समापन से पहले कर लें. इसके लिए सुबह से लेकर 10 बजकर 51 मिनट तक का मुहूर्त है. इसके बाद नवमी तिथि का आरंभ हो जाएगा. आप अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में कन्या पूजन से जुड़े विधान कर सकते हैं. आज अमृत काल सुबह 8 बजकर 29 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा अभिजित मुहूर्त 10 बजकर 58 मिनट से लेकर 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.

कन्या पूजन संपूर्ण विधि

कन्याओं का आदर-सत्कार के साथ घर में स्वागत करें. आप नौ कन्याओं और एक बालक को घर बुलाएं. इसके बाद उनके पैर धुलाएं. साफ-सुथरा आसन बिछाकर उन्हें बैठाएं. तिलक करें और कलावा बांधें. सभी कन्याओं और बालक को भोजन परोसें. आप शुद्ध और सात्विक भोजन की कन्याओं को परोसें. हलवा, पूड़ी-सब्जी, काले चने और खीर का भोग लगाएं. इसके बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा देकर विदा करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola