हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले इन बातों का रखें ध्यान, वरना नाराज हो जाएंगे महादेव

Kanwar Yatra 2026: सावन महीने का आरंभ हो चुका है. इन दिनों कांवड़ यात्रा की जाती है. सावन में कांवड़ यात्रा करने वाले लोगों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. यात्रा के दौरान गलतियों के कारण पूजा का फल नहीं मिलता है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kanwar Yatra 2026: सावन महीने की शुरुआत 30 अगस्त से हो चुकी है. इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का आरंभ हो चुका है. सावन महीने में शिव भक्त हरिद्वार, गंगोत्री और गौमुख से जल लेने के लिए पहुंचते हैं. शिव भक्तों ने कांवड़ यात्रा के लिए जाना आरंभ कर दिया है. सावन में उत्तर भारत में कांवड़ यात्रा के दौरान उत्सव और धूम देखने को मिलती है. इस दौरान श्रद्धालु पैदल यात्रा कर जल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले लोगों को कई खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए इन नियमों के बारे में जानते हैं.

कांवड़ यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

घर के बड़ो का आशीर्वाद – कांवड़ यात्रा की शुरुआत गंगाजल उठाने के साथ होती है. इससे पहले घर से जाने के दौरान भगवान शिव की पूजा करके निकलें. घर से कांवड़ यात्रा के लिए जाने से पहले अपने बड़ो का आशीर्वाद अवश्य लें.

कांवड़ यात्रा के नियम – कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िये के अलावा घर के सदस्यों को भी कई नियमों का पालन करना चाहिए. कांवड़ यात्रा के लिए परिवार का कोई सदस्य जा रहा है, तो घर पर खान-पान और साफ-सफाई का ध्यान रखें. घर पर सात्विक भोजन ही करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Sawan 2026: क्या है सावन में झूला झूलने की परंपरा के पीछे का इतिहास? जानिए इसका धार्मिक महत्व

गंगाजल भरने के नियम – कांवड़ यात्रा के दौरान जल भरने के समय कई बातों का ध्यान रखें. भक्त गंगा नदी में स्नान करने के बाद साफ पात्र में शुद्ध और सात्विक मन से गंगा जल भरें. जल भरे पात्र को पूरी तरह बंद करें. गंगाजल भरने के बाद घाट पर कांवड़ की पूजा करें इसके बाद जल उठाएं.

विज्ञापन

कांवड़ को लेकर जरूरी नियम

कांवड़ उठाने के बाद यात्रा के दौरान कई नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए. कांवड़ को जमीन पर नहीं रखना चाहिए. कांवड़ को रास्ते में लगे हुए कांवड़ स्टैंड पर ही रखें. कांवड़ को हमेशा ऊंचे स्थान पर ही रखें. इसके साथ ही कांवड़ को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. पूरे रास्ते देखरेख के साथ जल लेकर आना चाहिए. इसके साथ ही यात्रा के दौरान सात्विक भोजन करें और नशे से दूर रहें. कांवड़ यात्रा के दौरान गाली देने और किसी से विवाद करने से बचें.

ये भी पढ़ें – Shukra Gochar 2026: कन्या राशि में प्रवेश कर गए धनदाता शुक्र, मेष समेत 5 राशियों को देंगे शुभ परिणाम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola