हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों को खान-पान का रखना चाहिए विशेष ध्यान, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं?

Kanwar Yatra 2026: सावन महीने में इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है. शिव भक्त पवित्र स्थानों से जल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा कर रहे हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान खाने-पीने से जुड़े नियमों का ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान सात्विक भोजन करना चाहिए.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Kanwar Yatra 2026: सावन महीने में शिव भक्त कांवड़ यात्रा करते हैं. इस दौरान शिव भक्त पैदल यात्रा कर पवित्र स्थानों जैसे हरिद्वार, गौमुख, गंगोत्री, सुल्तानगंज और नीलकंठ महादेव से जल भरकर स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं. इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है. सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को है, इस दिन कांवड़ियां जलाभिषेक करेंगे. कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्धता से संबंधित कई बातों का ध्यान रखना होता है. इसके साथ ही खाने-पीने से जुड़े नियमों को मानना चाहिए.

कांवड़ यात्रा के दौरान इन चीजों से करें परहेज

लहसुन और प्याज वाले खाने को नहीं खाना चाहिए. सिर्फ सात्विक भोजन ही करना चाहिए. नॉनवेज और अंडा खाने से बचें. तामसिक भोजन और नशे से परहेज करना चाहिए. शराब, तंबाकू, गुटखा खाने से बचें. अक्सर लोग शिव जी का नाम लेकर भांग और गांजे का नशा करते हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसा करने से बचना चाहिए. जल लाने के दौरान नशा करना वर्जित होता है. शुद्ध और साफ भोजन करें.

ये भी पढ़ें – Shiv Chalisa Path: सावन में रोजाना करे शिव चालीसा का पाठ, महादेव के आशीर्वााद से पूरी होगी हर मनोकामना

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान क्या खाएं?

सादा भोजन जैसे दाल, चावल रोटी सब्जी का सेवन करें. ध्यान रखें, खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल न हुआ हो. इसके साथ ही फल और सूखे मेवे खा सकते हैं. इससे पैदल चलने के लिए शरीर को एनर्जी भी मिलेगी. शरीर में पानी की कमी से बचने और हेल्दी रहने के लिए दूध, दही और मठ्ठा का सेवन करें. इस बात का ध्यान रखें कि, आप पर्याप्त मात्रा में जल पीते रहें. हल्का और आसानी से पच जाने वाला खाना खाएं.

कांवड़ यात्रा से जुड़े जरूरी नियम

कांवड़ यात्रा के दौरान खान-पान के नियमों के साथ ही कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. पैदल यात्रा के दौरान यातायात के नियमों का ध्यान रखें. तय मार्ग पर ही आगे बढ़ें. गांड़ियों और यातायात को बाधित न करें. लड़ाई-झगड़ा करने और विवाद करने से बचें. कांवड़ियों को यात्रा के दौरान बोल-बम बम-बम और हर हर महादेव के जयघोष करते रहना चाहिए. सभी कांवड़िए एक-दूसरे के साथ सहयोग भावना के साथ आगे बढ़ें. अगर कोई भक्त इन सभी नियमों की अनदेखी करता है, तो उसे कांवड़ यात्रा का पूर्ण फल नहीं मिलेगा. ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें ये 5 उपाय, महादेव की कृपा से मिलेगी सफलता और समृद्धि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola