हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kamika Ekadashi 2026: आज है कामिका एकादशी व्रत? यहां जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

Kamika Ekadashi 2026: सावन महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी व्रत के नाम से जानते हैं. कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. आद कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Kamika Ekadashi Kab Ki Hai: सावन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि 8 अगस्त की दोपहर को 1 बजकर 59 मिनट से लेकर 9 अगस्त की सुबह 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि को महत्व देते हुए, सावन माह की प्रथम एकादशी का व्रत 9 अगस्त को है. ऐसे में आज 9 अगस्त को कामिका एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करें. अनजाने में किए पापों से मुक्ति और विष्णु भगवान की कृपा दृष्टि के लिए कामिका एकादशी का व्रत करना चाहिए.

कामिका एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त (Kamika Ekadashi Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:22 ए एम से 05:04 ए एम
प्रातः सन्ध्या – 04:43 ए एम से 05:47 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:40 पी एम से 03:33 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 07:06 पी एम से 07:27 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 07:06 पी एम से 08:10 पी एम
अमृत काल – 06:42 ए एम से 08:09 ए एम
निशिता मुहूर्त – 12:05 ए एम, 10 अगस्त से 12:48 ए एम, 10 अगस्त
द्विपुष्कर योग – 11:04 ए एम से 02:43 पी एम

ये भी पढ़ें – Shiv Chalisa Path: सावन में रोजाना करे शिव चालीसा का पाठ, महादेव के आशीर्वााद से पूरी होगी हर मनोकामना

विज्ञापन

कामिका एकादशी व्रत पूजा विधि (Kamika Ekadashi Vrat Puja Vidhi)

कामिका एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण कर लें. पूजा स्थान की सफाई कर चौकी लगाकर विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें. विष्णु भगवान को पंचामृत, तुलसी, फल, फूल, तिलक आदि चीजें अर्पित करें. प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम या विष्णु चालीसा का पाठ करें. कामिका एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें. पूजा संपन्न करने से पहले भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं. विष्णु जी की आरती कर पूजा संपन्न करें.

कामिका एकादशी व्रत से जुड़े उपाय

कामिका एकादशी पर पूजा-अर्चना के साथ ही ‘ॐ नमो वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए. आपको जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए. दान करना महापुण्य का काम माना जाता है. भगवान विष्णु को पूजा के दौरान तुलसी के पत्ते जरूर अर्पित करें. इससे जीवन में चल रहे कष्टों का अंत होगा. एकादशी व्रत के दिन भक्त विष्णु भगवान के साथ ही मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा कर सकते हैं. इससे धन-धान्य की प्राप्ति होगी. मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है. आप पैसों की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस उपाय को जरूर करना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Dwidwadash Yog 2026: आज मंगल-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग 5 राशियों के लिए रहेगा खास, करियर-कारोबार में लगेंगे चार चांद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola