Kamika Ekadashi 2026 Upay: कामिका एकादशी का पर्व 9 अगस्त 2026 दिन रविवार को है. कामिका एकादशी के दिन व्रत और विष्णु भगवान की पूजा करने के साथ ही कई उपायों को कर सकते हैं. ऐसा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होगा. विष्णु भगवान को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए एकादशी की शाम को कई स्थानों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. इन जगहों पर दीपक जलाने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होगा. जीवन में खुशियों के लिए आप लोगों को इन उपायों को जरूर करना चाहिए.
इन स्थानों पर जलाएं दीपक
आध्यात्मिक उन्नति, सकारत्मकता, आर्थिक समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए एकादशी की शाम इन 4 स्थानों पर दीपक अवश्य जलाएं. आइये इन उपायों को करने के और इनसे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानते हैं.
श्रीहरि के चरणों में जलाएं दीपक – कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें. आप पूजा और व्रत करने के साथ ही शाम के समय श्रीहरि विष्णु के चरणों में दीपक अवश्य जलाएं. इस उपाय को करने से विष्णु भगवान के आशीर्वाद से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी.
ये भी पढ़ें – Shiv Chalisa Path: सावन में रोजाना करे शिव चालीसा का पाठ, महादेव के आशीर्वााद से पूरी होगी हर मनोकामना
तुलसी के पौधे की नीचे – एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना शुभ माना जाता है. भक्त एकादशी व्रत के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे की जड़ में दीपक जरूर जलाएं. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक लाभ मिलेगा.
घर के मुख्य द्वार पर – शाम के समय सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य द्वार पर दीपक अवश्य जलाएं. घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक तरक्की के लिए इस उपाय को अवश्य करें.
पीपल के पेड़ के नीचे – एकादशी तिथि के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है. पितरों के आशीर्वाद से जीवन से नकारात्मकता का नाश होता है. इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है.
ये भी पढ़ें – Sawan 2026 Grahan: सावन महीने में लगेंगे 2 ग्रहण, 18 साल पहले हुआ था ऐसा, जानिए तारीख और समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
12 mins agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
17 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
18 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
22 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines