हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Kali Chaudas 2026: आज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kali Chaudas 2026 Today: कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को काली चौदस मनाई जाती है. इस दिन मां काली की पूजा का विशेष महत्व है. आज काली चौदस मनाई जा रही है.

विज्ञापन
आज काली चौदस के अवसर पर मां काली की पूजा कर नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर कर सकते हैं. (Photo Credit - AI)

Kali Chaudas 2026 Today: दिवाली पर्व के दौरान कई व्रत-त्योहार आते हैं. दिवाली से पहले कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को काली चौदस मनाई जाती है. काली चौदस पर मां काली की पूजा करने की परंपरा है. काली चौदस का पर्व मुख्य रूप से गुजरात और पश्चिम भारत के कई स्थानों पर मनाई जाती है. काली चौदस पर रात के समय पूजा करने का विधान है. बता दें कि, चतुर्दशी की रात को निशिता काल में पूजा के कारण काली चौदस छोटी दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है.

काली चौदस का महत्व

काली चौदस पर मां काली की पूजा की जाती है. नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति के लिए पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं. काली चौदस पर मां काली की पूजा-अर्चना करने से वह भक्तों की बुरी शक्तियों, नकारात्मक ऊर्जा, और नजर दोष से रक्षा करती हैं. काली चौदस पर पूजा करने से जीवन में भय मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. आप काली चौदस पर पूजा कर मां काली से जीवन में सुख-शांति की कामना करें.

ये भी पढ़ें – Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल! भूलकर भी ना करें ऐसा

विज्ञापन

काली चौदस 2026 पूजा मुहूर्त

चतुर्दशी तिथि आरंभ – 07 नवंबर, 2026 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट
चतुर्दशी तिथि समाप्त – 08 नवंबर, 2026 को दोपहर 11 बजकर 27 मिनट

पूजा शुभ मुहूर्त – काली चौदस पर मां काली की पूजा रात को करने का विधान हैं. पूजा का मुहूर्त रात को 11 बजकर 39 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. काली चौदस पर आप निशिता काल में विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

काली चौदस मां काली पूजा विधि

काली चौदस पर सुबह उठने के बाद मां काली का ध्यान करते हुए व्रत और पूजा का संकल्प लें. आप सुबह मां काली की पूजा करें. इसके बाद रात्रि के समय निशिता काल में दोबारा मां काली की अराधना के लिए स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. चौकी लगाकर मां काली की प्रतिमा स्थापित करें. मां के समक्ष दीप और धूप जलाएं. मां काली के मंत्रों का जाप करें. मां काली को मिठाई और फल का भोग लगाएं. इसके साथ ही आरती कर पूजा संपन्न करें. काली चौदस की पूजा करने के बाद मां काली से जीवन में सुख-शांति के लिए कामना करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola