Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और हवन आदि के दौरान कलावा बांधने की परंपरा है. किसी भी शुभ कार्य से पहले रोली-अक्षत से तिलक किया जाता है. इसके साथ ही हाथ की कलाई पर कलावा बांधा जाता है. कवाले को रक्षासूत्र या मौली भी कहते हैं. कलावा बांधने को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलावा कितने दिनों तक बांधे रखने के बाद खोल देना चाहिए. बांधने को लेकर क्या नियम हैं. इन सभी के बारे में आप यहां जान सकते हैं.
कलावा बांधने के नियम
पूजा पाठ और हवन के दौरान तिलक लगाने और कलावा बांधने की परंपरा है. कलावा बांधने के लिए अलग-अलग नियम हैं. पुरुषों के दाएं हाथ में कलावा बांधा जाता है. लड़कियों के दाएं हाथ में कलावा बांधने के नियम हैं. हालांकि, शादी के बाद महिलाओं के बाएं हाथ में कलावा बांधा जाता है. शादी के बाद पत्नी को पती की वामांगिनी माना जाता है. इसका अर्थ शरीर का बांया अंग होता है.
ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: खाने से जुड़ी गलतियों के अलावा इन कारणों से टूट सकता है नवरात्रि का व्रत, जानिए जरूरी नियम
शादीशुदा महिलाओं के शरीर के बाएं भाग को शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इस कारण बाएं हाथ में कलावा बांधना शुभ होता है. कलावा बांधने के लिए इसे कलाई पर 3, 5 या 7 बार लपेटा जाता है. कलावा बांधने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव होता है. मान्यताओं के अनुसार, कलावे को त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक मानते हैं. कलावा बांधने से शुभ परिणाम मिलते हैं.
कब खोलना चाहिए कलावा?
कलावा 21 दिनों तक पहनने के बाद इसे खोल सकते हैं. हालांकि. कलावा ढीला होने पर या इसका रंग उतरने पर पहले भी उतार सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार या मंगलवार के दिन कलावा उतार सकते हैं. कलावा खोलने के बाद घर के मंदिर में विसर्जन के लिए इकट्ठा की गई पूजा की सामग्री के साथ रख दें. आप कलावे को पीपल के पेड़ के नीचे रख सकते हैं. आप पुराना कलावा उतारने के बाद दूसरा कलावा बांध सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
3 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
20 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines