Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है. कैलाश मानसरोवर की यात्रा चीन के तिब्बत क्षेत्र में स्थित है. कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर सरकार ने कई तैयारियां की हैं. श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुगम बनाने के लिए विदेश मंत्रालय ने कई गाइडलाइंस जारी किए हैं. यात्रियों को यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखने के लिए दवाएं लेकर जाने की सलाह दी है. कैलाश मानसरोवार यात्रा के लिए जा रहे यात्री 19 तरह की दवाएं लेकर जा सकते हैं.
क्या है सामान के लिए नियम?
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक यात्री को 20 किलो तक सामान लेकर जाने की अनुमति दी गई है. इससे अलावा हर यात्री को 5 किलो तक कॉमन सामान ले जाने की अनुमति है. इसका इस्तेमाल चीन में खाने-पीने के लिए किया जा सकेगा. इस गाइडलाइंस के अनुसार, एक व्यक्ति सिर्फ 25 किलो तक सामान लेकर जा सकता है. इससे अधिक वजन अगर किसी यात्री के पास होगा, तो उसे एकस्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: 26 जून को बन रहा अशुभ संयोग, मेष समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, झेलना पड़ेगा नुकसान
सर्विस टीम और दवा के नियम
यात्रा के लिए जा रहे हर बैच के साथ पांच लोगों की सर्विस टीम होगी. इस टीम में एक डॉक्टर और चार खाना बनाने वाले लोग होंगे. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अपने पास जरूरी दवा रखनी होगी. यात्रा के दौरान अगर डॉक्टर किसी यात्री का आगे जाना ठीक नहीं लगता है, तो इसे रोक दिया जाएगा. यह अंतिम फैसला होगा और किसी भी मामले में पैसा वापस नहीं किया जाएगा. ऐसे में यात्रा के लिए जा रहे लोगों को इन सभी नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.
यात्रा कई अलग-अलग जत्थों में की जाएगी. कैलाश मानसरोवार यात्रा के लिए पहला जत्था 15 जून को दिल्ली से रवाना हुआ था. यह 20 जून 2026 को सिक्किम के नाथू ला दर्रे में प्रवेश कर गय था. अब अलग-अलग जत्थे यात्रा के लिए रवाना होंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) ने कमर कस ली है. कुमाऊं मंडल विकास निगम यात्रियों के ठहरने, भोजन और ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था करेगा.
ये भी पढ़ें – Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ जाने का है प्लान, जरूर ध्यान रखें ये नियम, तभी मिलेगा यात्रा का पूर्ण लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
14 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
17 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
18 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
19 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
21 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines