Unlucky Zodiac Signs: 26 जून को बन रहा अशुभ संयोग, मेष समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, झेलना पड़ेगा नुकसान

Unlucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और वरुण ग्रह का संबंध भ्रम और मानसिक तनाव का कारण बनता है. इन दोनों ग्रहों के 90 डिग्री पर होने से अशुभ योग बनेगा. इसके कारण कई राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी.

RASHIFAL.jpg (1)
1 / 6
surya varun kendra yog Unlucky Zodiac Signs

Unlucky Zodiac Signs: सूर्य और वरुण ग्रह 26 जून 2026, दिन शुक्रवार को 90 डिग्री पर होंगे. इन दोनों के 90 डिग्री पर होने से केंद्र योग का निर्माण होगा. इसका अशुभ प्रभाव राशियों पर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

सूर्य और वरुण केन्द्र योग

सूर्य और वरुण केन्द्र योग2 / 6

सूर्य और वरुण का केंद्र दृष्टि योग तीन राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है. इसके कारण जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. यह मेष, सिंह और मीन राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा.

विज्ञापन

केंद्र योग प्रभाव

केंद्र योग प्रभाव3 / 6

सूर्य ग्रह को आत्मसम्मान, पिता और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. वरुण ग्रह को भ्रम और धोखे का कारक माना जाता है. इन दोनों का केंद्र योग अनलकी राशियों को तनाव दे सकता है. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं. ये भी पढ़ें - Numerology Love Life: मूलांक 9 वालों की इनके साथ बनती है मजबूत जोड़ी, हमेशा खुशहाल रहता है वैवाहिक जीवन

मेष राशि

मेष राशि4 / 6

मेष राशि के लोगों को इस योग के प्रभाव से तनाव का सामना करना पड़ सकता है. मानसिक तनाव के कारण भ्रम की स्थिति पैदा होगी. कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है. पैसे के लेन-देन में सावधान रहें, वरना धोखा हो सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

सूर्य ग्रह की राशि सिंह के लोगों पर इस केंद्र योग का प्रभाव देखने को मिलेगा. केंद्र योग के प्रभाव से कार्यस्थल पर वाद-विवाद हो सकता है. आपको ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है. साझेदारी के व्यापार में संभलकर रहने की जरूरत है. ये भी पढ़ें - Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ जाने का है प्लान, जरूर ध्यान रखें ये नियम, तभी मिलेगा यात्रा का पूर्ण लाभ

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

मीन राशि वालों को सूर्य और वरुण के इस केंद्र योग के कारण परेशानी हो सकती है. इन्हें करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आप करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. इससे आपको नुकसान हो सकता है. अभी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो इससे परहेज करें. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन