Auspicious Signs Associated With Pigeons: मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है, जिनकी कृपा से व्यक्ति की बड़ी से बड़ी समस्या दूर हो सकती है. आपके ऊपर भी मां लक्ष्मी की कृपा है या वो आपके ऊपर मेहरबान होने वाली हैं, इस बारे में आपको कुछ खास संकेतों के जरिए पता चल सकता है. शकुन शास्त्र की मानें तो कबूतर के जरिए भी मां लक्ष्मी अपने भक्त को शुभ समय आने का इशारा देती हैं. दरअसल, कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कबूतर मां लक्ष्मी का भक्त है. चलिए शकुन शास्त्र की मदद से जानें कबूतर से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.
कबूतर से मिलने वाले शुभ संकेत
- शकुन शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर बार-बार कबूतर का आकर बैठना शुभ होता है. ये संकेत है कि मां लक्ष्मी आपसे खुश हैं और जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है.
- बता दें कि घर की बालकनी पर कबूतर का बार-बार बैठना कोई आम बात नहीं है. शकुन शास्त्र के अनुसार, ये संकेत है कि धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे बहुत खुश हैं. जल्द ही आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है. वहीं, घर में किसी बात को लेकर क्लेश चल रहा है तो वो भी दूर हो सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या आपकी हथेली पर हैं ये खास निशान? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बनते हैं बड़े लीडर और नेता
कबूतर से मिलने वाले अशुभ संकेत
- घर के अंदर, छत या बालकनी पर कबूतर का घोंसला बनाना शुभ नहीं होता है. ये दर्शाता है कि आपके घर में जल्द ही कोई समस्या आने वाली है. यहां तक कि धन की कमी व खराब सेहत का सामना भी आप कर सकते हैं.
- कबूतर का घर के अंदर, छत या बालकनी पर मरना अशुभ होता है. शकुन शास्त्र की मानें तो ये घर में नकारात्मक ऊर्जा के होने का संकेत देता है. साथ ही घर में किसी बड़ी अनहोनी घटना के होने का खतरा बना रहता है. वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इसे व्यक्ति की कुंडली में कमजोर बुध और राहु ग्रह के होने का संकेत माना गया है.
ये भी पढ़ें- इंसान के साथ-साथ पशुओं को लांघना भी है वर्जित, प्रेमानंद महाराज से जानें नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
17 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
18 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
21 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines